मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सात अक्टूबर 2026, बुधवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी. बैठक दोपहर तीन बजे धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी. इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से सूचना जारी कर दी गई है.
जारी सूचना के अनुसार, सात अक्टूबर को दोपहर तीन बजे मंत्रिपरिषद कक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी. बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और उन पर निर्णय लिए जाने की संभावना है.
25 सितंबर की बैठक हुई थी स्थगित
गौरतलब है कि कैबिनेट की बैठक इससे पहले 25 सितंबर को प्रस्तावित थी. लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन की अचानक तबीयत खराब होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई थी. इसके बाद अब कैबिनेट की बैठक के लिए सात अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई है.
कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
सात अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है. बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी देने को लेकर निर्णय लिया जा सकता है. कैबिनेट के फैसलों के बाद संबंधित विभागों में आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.

