Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Featured»सिमडेगा की पूर्व विधायक व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 2009 से 2019 तक रहीं विधायक; CM सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक
    Featured

    सिमडेगा की पूर्व विधायक व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 2009 से 2019 तक रहीं विधायक; CM सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    AdminBy AdminSeptember 19, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    सिमडेगा की राजनीति को लंबे समय तक दिशा देने वाली पूर्व विधायक एवं मंत्री विमला प्रधान का शुक्रवार रात्रि करीब 8:40 बजे रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में निधन हो गया। बताया गया कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रात करीब 8:40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

    उनके निधन की खबर मिलते ही सिमडेगा के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।विमला प्रधान ने 2009 में भाजपा के टिकट पर सिमडेगा विधानसभा सीट से पहली बार जीत दर्ज कर राजनीतिक सफर में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया। वर्ष 2014 में उन्होंने लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीता।

    वर्ष 2009 से 2019 तक वह सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक रही। विधायक कार्यकाल के दौरान उन्हें झारखंड सरकार में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास तथा पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी मिली। मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व संभाला। वर्ष 2017 में उन्हें उत्कृष्ट विधायक सम्मान से भी नवाजा गया।

    करीब एक दशक तक विधानसभा में सिमडेगा का प्रतिनिधित्व करने वाली विमला प्रधान की पहचान क्षेत्र की प्रमुख महिला जनप्रतिनिधि के रूप में रही। वर्ष 2019 में भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाया, लेकिन सार्वजनिक जीवन में उनकी सक्रियता हमेशा बनी रही। उनके निधन की खबर से समर्थकों, शुभचिंतकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है।

    लोगों ने उनके लंबे राजनीतिक जीवन और सिमडेगा के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। उनके निधन को सिमडेगा के राजनीतिक जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत बताया जा रहा है।

    पूर्व मंत्री विमला प्रधान के पति की मृत्यु पूर्व में हो चुकी थी। इनके तीन पुत्र हैं, जिसमें पहले पुत्र का नाम मनीष प्रधान, दूसरे का राकेश रविकांत एवं तीसरे का नाम गुड्डू है। पहला पुत्र मनीष प्रधान न्यायपालिका में अपनी सेवा दे रहे है। वहीं दूसरे पुत्र राकेश रविकांत अपनी मां से प्रेरणा लेकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर काम कर रहे हैं।

    सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

    सीएम हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि झारखंड की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आदरणीय श्रीमती विमला प्रधान जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ा देने वाला है। उनका निधन राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। सार्वजनिक जीवन में स्व विमला जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    • CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस
    • झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.