Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अब AI बनेगा आपका फैमिली डॉक्टर! झारखंड में शुरू होगी AI हेल्थ सर्विस

    September 10, 2026

    रांची रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में लावारिस मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर मचा हड़कंप

    September 10, 2026

    झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»अब AI बनेगा आपका फैमिली डॉक्टर! झारखंड में शुरू होगी AI हेल्थ सर्विस
    Breaking News

    अब AI बनेगा आपका फैमिली डॉक्टर! झारखंड में शुरू होगी AI हेल्थ सर्विस

    AdminBy AdminSeptember 10, 2026Updated:September 10, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    अब आपके स्वास्थ्य की देखभाल एआई फैमिली डॉक्टर जैसी आधुनिक तकनीक करेगी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को उनके नेपाल हाउस सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें इसपर व्यापक चर्चा हुई।

    बैठक में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी, समयबद्ध और तकनीक आधारित बनाने के लिए एआई असिस्टेंट और एआई फैमिली डॉक्टर जैसे डिजिटल संसाधन विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर मुख्य सचिव ने दोनों प्लेटफार्म के विकास के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

    एआई असिस्टेंट स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न स्तरों पर कार्यरत हेल्थ प्रोफेशनल्स और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए डिजिटल सहायक के रूप में कार्य करेगा। यह उन्हें उनके दैनिक कार्यों की जानकारी और समय पर रिमाइंडर एवं अलर्ट उपलब्ध कराएगा।

    इसके माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों को यह जानकारी मिल सकेगी कि उन्हें कब, कहां, किसके साथ और कौन-सा कार्य करना है, कार्य के लिए कितने लोगों की आवश्यकता होगी तथा आवश्यक संसाधन क्या होंगे।

    डिजिटल स्वास्थ्य सहायक के रूप में कार्य करेगा एआई फैमिली डाक्टर

    प्रस्तावित एआई फैमिली डाक्टर आम लोगों के लिए एक डिजिटल स्वास्थ्य सहायक के रूप में कार्य करेगा। यह मरीज द्वारा बताई गई स्वास्थ्य संबंधी समस्या के आधार पर संभावित बीमारी और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने में मदद करेगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में लावारिस मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर मचा हड़कंप

    September 10, 2026

    झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    September 10, 2026

    झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक, जेल जाने की बाध्यता खत्म करने और समान पेंशन की मांग

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • अब AI बनेगा आपका फैमिली डॉक्टर! झारखंड में शुरू होगी AI हेल्थ सर्विस
    • रांची रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में लावारिस मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर मचा हड़कंप
    • झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
    • झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक, जेल जाने की बाध्यता खत्म करने और समान पेंशन की मांग
    • रांची में बड़ा हादसा: कोतवाली थाना के पीछे पुरानी पानी की टंकी अचानक गिरी, 2 मजदूरों की मौत
    • बिहार में बाढ़ का कहर: 14 जिले और 35.89 लाख लोग प्रभावित, पानी में डूबे सैकड़ों ट्रैक्टर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.