Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अब AI बनेगा आपका फैमिली डॉक्टर! झारखंड में शुरू होगी AI हेल्थ सर्विस

    September 10, 2026

    रांची रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में लावारिस मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर मचा हड़कंप

    September 10, 2026

    झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»रांची रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में लावारिस मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर मचा हड़कंप
    Breaking News

    रांची रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में लावारिस मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर मचा हड़कंप

    AdminBy AdminSeptember 10, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Ranchi: राजधानी रांची के रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी की गली में गुरुवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा मिला. यह स्थान सेरसा स्टेडियम के ठीक सामने वाली गली में पड़ता है. स्थानीय लोगों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की वजह से नवजात को सुरक्षित बचा लिया गया है.

    मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक ने सबसे पहले देखा:
    घटना गुरुवार सुबह की है. रोज की तरह इलाके के लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इसी दौरान एक युवक की नजर गली के कोने में कपड़े में लिपटे एक नवजात बच्चे पर पड़ी. बच्चे के रोने की हल्की आवाज सुनकर युवक पास गया और माजरा समझते ही आसपास के लोगों को आवाज दी. देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

    आवारा कुत्तों से बाल-बाल बचा मासूम:
    स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर समय रहते युवक की नजर नवजात पर नहीं पड़ती, तो कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती थी. क्षेत्र में आवारा कुत्तों का काफी जमावड़ा रहता है. मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा थी कि कुत्तों की नजर पड़ने से पहले ही बच्चे को देख लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई.

    आरपीएफ और पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती:
    सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने बिना समय गंवाए नवजात को अपने संरक्षण में लिया और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों की निगरानी में बच्चे का इलाज जारी है और उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस:
    घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तड़के अंधेरे का फायदा उठाकर मासूम को वहां कौन छोड़ गया. इसके लिए आसपास के क्षेत्रों और रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी के प्रवेश द्वारों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आसपास के अस्पतालों और नर्सिंग होम से भी हाल ही में हुए प्रसव का विवरण जुटाना शुरू कर दिया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    अब AI बनेगा आपका फैमिली डॉक्टर! झारखंड में शुरू होगी AI हेल्थ सर्विस

    September 10, 2026

    झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    September 10, 2026

    झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक, जेल जाने की बाध्यता खत्म करने और समान पेंशन की मांग

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • अब AI बनेगा आपका फैमिली डॉक्टर! झारखंड में शुरू होगी AI हेल्थ सर्विस
    • रांची रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में लावारिस मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर मचा हड़कंप
    • झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
    • झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक, जेल जाने की बाध्यता खत्म करने और समान पेंशन की मांग
    • रांची में बड़ा हादसा: कोतवाली थाना के पीछे पुरानी पानी की टंकी अचानक गिरी, 2 मजदूरों की मौत
    • बिहार में बाढ़ का कहर: 14 जिले और 35.89 लाख लोग प्रभावित, पानी में डूबे सैकड़ों ट्रैक्टर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.