काठमांडू: नेपाल में भयानक बाढ़ के बाद अब विस्फोटक मिले हैं। गोरखा के शहीद लखन ग्रामीण नगरपालिका-3, सिलिंगटार में त्रिशूली नदी के किनारे विस्फोटक पाए गये हैं। नेपाल की सेना ने कहा है कि पानी के साथ बहकर आए विस्फोटक पदार्थ को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया है। नेपाली सेना की रुद्रध्वज बटालियन की एक टीम ने इसे नष्ट करने का काम किया। यह विस्फोटक पदार्थ गुरुवार को दोपहर करीब 2:30 बजे नदी के किनारे मिला था। इससे पहले पिछले दिन इसे नष्ट करने की कोशिश नाकाम रही थी।
रुद्रध्वज बटालियन के कंपनी अधिकारी बिरोध रिजाल ने बताया कि हो सकता है कि यह विस्फोटक पदार्थ रसुवा से आई बाढ़ के साथ बहकर यहां आ गया हो। इसके बाद सवाल ये हैं कि क्या ये विस्फोटक चीनी हैं और क्या इनका इस्तेमाल चीन पहाड़ों को तोड़ने के लिए कर रहा था? नेपाल के पत्रकारों ने चीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

