राजधानी रांची के डोरंडा स्थित क्षेत्रीय लेखा कार्यालय में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की. एजी ऑफिस के समीप स्थित कार्यालय में पहुंची CBI की टीम ने छापेमारी कर एक अकाउंट ऑफिसर को कथित तौर पर 19,500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. कार्रवाई के दौरान दो अन्य अकाउंट ऑफिसर्स को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
बताया जा रहा है कि CBI ने शिकायत के आधार पर पहले जाल बिछाया था. इसी दौरान एक अकाउंट ऑफिसर को रिश्वत की रकम लेते पकड़ लिया गया. इसके बाद टीम ने कार्यालय में मौजूद दो अन्य अधिकारियों को भी हिरासत में लिया.

