JSSC-CGL फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी, पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी से सीआईडी पूछताछ करेगी. जांच एजेंसी उनसे फर्जीवाड़ा का राज उगलवाएंगे. सीआईडी ने तीनों को रिमांड पर लिया है. CID की टीम अभय तिवारी से 5 दिन, पत्नी सुषमा और भाई अक्षय से 2-2 दिन पूछताछ करेगी. 14वीं जेपीएससी में हुए फर्जीवाड़ा मामले में तीनों की गिरफ्तारी हुई थी. 22 जुलाई को गोड्डा से अभय तिवारी की गिरफ्तारी हुई थी. 18 अगस्त को सीआईडी ने सुषमा कुमारी और अक्षय तिवारी को गिरफ्तार किया था. अभय तिवारी गोड्डा जिला में खाद आपूर्ति विभाग में पदस्थापित था. साथ ही अभय तिवारी परीक्षा का संचालन करने वाली TDPL एजेंसी के मार्केटिंग मैनेजर थे. अभय ने TDPL में रहते हुए 4 बार जेपीएससी की परीक्षा पास की थी. 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में तत्कालीन अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत अबतक करीब दो दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है.

