झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 10 अगस्त को जन्मे मुख्यमंत्री को जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई प्रमुख नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। नेताओं ने उनके स्वास्थ्य, सुखी जीवन की कामना की है।
PM मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए लिखा “झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें लंबी उम्र दें और वह हमेशा अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों से भर रहें।”
ओम बिरला और शिवराज सिंह चौहान ने भी दी बधाई
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वहीं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी।

