आतंकवादी और जिहादी मानसिकता को बढ़ावा देने और दूसरे युवाओं को प्रेरित करने के आरोप में कोडरमा पुलिस ने सतगावां थाना क्षेत्र के माधोपुर से एक युवक और एक युवति को गिरफ्तार किया है। माधोपुर से पुलिस ने अरशद महफूज और शाहीन परवीन उर्फ मुस्कान को सोशल मीडिया के जरिए देश विरोधी विचारधारा को फैलाने और गांव के दूसरे युवाओं को जिहादी मानसिकता के लिए प्रेरित करने की सूचना आतंकवादी निरोधक दस्ता के द्वारा कोडरमा पुलिस को दी गई थी। गिरफ्तार युवक यूवतियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, चाकू, बुलेट प्रूफ जैकेट, मोबाइल, टैब और वीडियो कैमरा भी बरामद किया है। जब्त मोबाइल और टैब में देश विरोधी भड़काऊ वीडियो संदेश भी मिले हैं, इसके अलावा दोनों युवक-यूवतियों के आतंकवादी और जिहादी मानसिकता वाले और पाकिस्तानी कनेक्शन वाले कई व्हाट्सएप ग्रुपों में भी जुडे होने के साक्ष्य मिले हैं। कोडरमा पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है, कि इन दोनों के मोबाइल से पास के जंगलों में सैन्य आधारित ट्रेनिंग लेने के वीडियो और फोटो भी मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है, कि ये लोग किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।

