असम में CRPF कैंप के अंदर आपसी गोलीबारी का मानला सामने आया है. नागांव कैंप में हुई इस घटना में 3 CRPF जवानों की मौत की खबर सामने आई है. वहीं 1 गंभीर रूप से घायल हुआ है. ये घटना मंगलवार को असम के नागांव में कटिमारी 34 बटालियन CRPF कैंप के अंदर हुई. एक CRPF जवान ने अपने ही दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी.
सूत्रों के मुताबिक, साथियों पर हमला करने वाले जवाब ने बाद में खुदकुशी कर ली.गोलीबारी की इस घटना में एक अन्य जवान भी घायल हुआ है. मारे गए जवानों की पहचान रामनवल सिंह यादव और विष्णु प्रसाद बघेल के तौर पर हुई है. वहीं घायल जवान की पहचान माने गोविंद श्रीपुल के तौर पर हुई है.गुस्साए जवान ने दूसरी गोली अपने साथी रामनवल सिंह यादव पर चलाई, वे वहां पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आए थे. गोली लगते ही उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई.

