Ranchi : 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने एक साथ रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर, गोड्डा, रामगढ़ समेत 10 से अधिक अधिक ठिकानों पर छापेमारी की. सीआईडी सूत्रों के अनुसार, छापेमारी उन लोगों और ठिकानों पर केंद्रित रही, जिनका नाम जांच के दौरान सामने आया है या जिनके परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े होने की आशंका है. कार्रवाई के दौरान कई दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य खंगाले गए. एजेंसी को उम्मीद है कि इससे जांच को नई दिशा मिल सकती है. आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे और कार्रवाई हो सकती है. गौरतलब है कि इससे पहले भी सीआईडी ने जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी की थी. अब तक इस मामले में परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े 11 दलोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं, जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य सचिव एल. ख्यांगते से भी कई दौर की पूछताछ हो चुकी है. ख्यांगते को आज भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

