एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खूंटी की महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी ने केस मैनेज करने करने के लिए रिश्वत मांगी थी. पीड़िता ने इसकी शिकायत एसीबी से की. इसके बाद मामले में उक्त कार्रवाई की गयी.

