Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»66 साल पहले अधिग्रहित जमीन नहीं होगी वापस, झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
    Breaking News

    66 साल पहले अधिग्रहित जमीन नहीं होगी वापस, झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

    AdminBy AdminJuly 24, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    jharkhand highcourt
    jharkhand highcourt
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jharkhand High Court : मूल रैयतों के वारिसों को नहीं लौटायी जायेगी 66 साल पूर्व अधिग्रहित भूमि. यह फैसला सुनाते हुए हाइकोर्ट ने 13 वर्ष पुरानी याचिका खारिज कर दी. यह याचिका धनबाद की पाथरडीह कोल वाशरी के लिए अधिग्रहित भूमि को लेकर दायर हुई थी. इसकी सुनवाई जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में हुई.

    1960-61 का भूमि अधिग्रहण वैध, चुनौती खारिज

    जस्टिस द्विवेदी की अदालत ने कहा है कि वर्ष 1960-61 में भूमि अधिग्रहण विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए हुआ था. प्रभावित रैयतों को मुआवजा भी मिला था. ऐसे में कई दशकों बाद अधिग्रहण की वैधता को चुनौती देने का कोई आधार नहीं बनता है. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि प्रार्थी स्वयं स्वीकार धनबाद की पाथरडीह कोल वाशरी के लिए अधिग्रहित भूमि का मामला कर चुके हैं कि भूमि अधिग्रहण वर्ष 1960-61 में हुआ और मुआवजा भी मिला. अदालत ने यह भी माना कि रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि अधिग्रहण विधिसम्मत प्रक्रिया अपना कर किया गया था.

    रिकॉर्ड से अधिग्रहण और मुआवजे की पुष्टि

    राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि भूमि अधिग्रहण पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत हुआ था. भूमि अधिग्रहण अधिनियम की धारा-चार के तहत अधिसूचना जारी हुई. धारा पांच-ए के तहत आपत्तियां आमंत्रित की गयीं और उसके बाद अवार्ड पारित कर मुआवजा दिया गया. सरकार ने रिकॉर्ड प्रस्तुत कर बताया कि वर्ष 1963 में संबंधित रैयतों ने मुआवजा प्राप्त किया था. वहीं बीसीसीएल ने कहा कि जमीन किसी निजी कंपनी को हस्तांतरित नहीं की गयी है. मोनेट इस्पात एंड एनर्जी लिमिटेड को केवल पाथरडीह कोल वाशरी के निर्माण, संचालन और रखरखाव का अनुबंध दिया गया था, जमीन का स्वामित्व बीसीसीएल के पास ही है. प्रार्थी दीपक कुमार महतो एवं अन्य ने याचिका दायर कर अपने पूर्वजों की कृषि भूमि को वापस करने की मांग की थी.

    लंबे समय के बाद अधिग्रहण को चुनौती देना न्यायसंगत नहीं

    अदालत ने कहा कि केवल लगान रसीद के आधार पर भूमि पर स्वामित्व का दावा नहीं किया जा सकता. साथ ही इतने लंबे समय बाद अधिग्रहण प्रक्रिया को चुनौती देना भी न्यायसंगत नहीं है. अदालत ने कहा कि यदि सार्वजनिक उद्देश्य से अधिग्रहित भूमि का उपयोग किसी अन्य सार्वजनिक उद्देश्य के लिए होता है, तो उसे मूल रैयतों को वापस लौटाने का कोई कानूनी आधार नहीं बनता. इस मामले में भूमि किसी निजी कंपनी को हस्तांतरित नहीं की गयी है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    • हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी
    • नेपाल में जलप्रलय से तबाही, 8 की मौत; 105 भारतीय पर्यटकों समेत 300 से ज्यादा लापता
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.