Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड के आशीष कुमार दाश होंगे इंफोसिस के अगले सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमान
    Breaking News

    झारखंड के आशीष कुमार दाश होंगे इंफोसिस के अगले सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमान

    AdminBy AdminJuly 24, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के बेटे आशीष कुमार दाश इंफोसिस के अगले सीईओ होंगे। सरायकेला जिला के राजनगर निवासी आशीष को देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी इंफोसिस ने अपना नया सीईओ नियुक्त किया है। इंफोसिस के वे 1 अप्रैल 2027 से पूर्णकालिक सीईओ और एमडी होंगे।

    इनका कार्यकाल 5 साल का होगा। 31 मार्च 2032 तक इस पद पर रहेंगे। बुधवार को साल 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजों के साथ कंपनी ने इस लीडरशिप बदलाव का ऐलान किया है। आशीष कुमार दाश मौजूदा सीईओ और एमडी सलिल पारिख की जगह लेंगे।

    एआई के नए दौर में इंफोसिस को और मजबूत बनाएंगे : आशीष नई जिम्मेदारी मिलने पर आशीष कुमार दाश ने कहा कि तकनीक अब एक नए युग में प्रवेश कर रही है, जहां एआई व्यापार करने और वैल्यू बनाने के तरीकों को पूरी तरह बदल रहा है। इंफोसिस इस नए दौर की शुरुआत बहुत मजबूती के साथ कर रही है। हमारे पास स्पष्ट एआई रणनीति, बेहतरीन प्रतिभा, ग्राहकों के साथ गहरे संबंध और ऐसे मूल्य हैं, जिन्होंने दुनिया भर में विश्वास जीता है। मेरा संकल्प नए दौर की ताकतों को और मजबूत करने का है।

    31 साल पहले सीनियर एंगेजमेंट मैनेजर के रूप में कंपनी से जुड़े थे आशीष इंफोसिस में लगभग 31 साल से हैं। 1995 में कंपनी में सीनियर एंगेजमेंट मैनेजर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। तरक्की करते हुए एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और सर्विसेज, यूटिलिटीज, रिसोर्सेज, एनर्जी एंड एंटरप्राइज सस्टेनेबिलिटी के ग्लोबल हेड के पद तक पहुंचे। इन्होंने फॉर्च्यून 500 और ग्लोबल 2000 कंपनियों को एआई, क्लाउड और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन तकनीकों को अपनाने में मदद की है।

    सलिल बोले- ग्राहकों और व्यापार की गहरी समझ है आशीष को अपना पद छोड़ रहे वर्तमान एमडी व सीईओ सलिल पारेख ने कहा कि आशीष के साथ कई साल तक काम करने के कारण मैंने उनकी ईमानदारी, ग्राहकों के प्रति सोच और बदलाव के दौर में नेतृत्व करने की क्षमता को बहुत करीब से देखा है। उन्हें हमारे ग्राहकों, व्यापार और कर्मचारियों की गहरी समझ है। मुझे पूरा भरोसा है कि वे इंफोसिस को बदलाव के अगले चरण में सफलतापूर्वक ले जाएंगे। पिछले आठ साल में इंफोसिस का नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 10 अरब डॉलर से बढ़कर 20 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    • हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी
    • नेपाल में जलप्रलय से तबाही, 8 की मौत; 105 भारतीय पर्यटकों समेत 300 से ज्यादा लापता
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.