रांची के बहुचर्चित एक्सट्रीम बार डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड में आज अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की समेत 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। सभी दोषियों को 9-9 साल की सजा और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

