Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026

    जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    Breaking News

    जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

    AdminBy AdminJune 30, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: जिले के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डबल डाउन बार में हुई मारपीट के बाद चाकूबाजी की घटना में घायल हिमांशु की टीएमएच अस्पताल में मौत हो गई. मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने बिष्टुपुर थाना के समक्ष सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस मामले में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया.

    क्या है पूरा मामला

    दरअसल, 27 जून की रात बिष्टुपुर डबल डाउन बार में दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी. इसके बाद दोनों गुट बार से बाहर आ गए और देखते ही देखते विवाद और बढ़ गया. इस दौरान एक युवक जान बचाने के लिए वहां मौजूद पीसीआर वैन में घुस गया लेकिन पुलिस के समक्ष दूसरे गुट के युवकों ने हिमांशु को खींचकर बाहर निकाला और उस पर चाकू से हमला कर दिया.

    इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल ले जाया गया था. जहां सोमवार देर शाम हिमांशु की मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. गुस्साई भीड़ बिष्टुपुर थाना प्रभारी और घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने, साथ ही घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रही थी.

    पुलिसकर्मियों को क्यों किया गया सस्पेंड

    इसके बाद एसएसपी पीयूष पांडे ने गंभीरता दिखाते हुए मामले की जांच के लिए डीएसपी लेवल के अधिकारियों की जांच टीम बनाई. जांच में पाया गया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मीयों की सूझबूझ से युवकों की जान बच सकती थी. पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाए, जिसके कारण यह घटना घटी.

    इस लापरवाही के तहत गश्ती दल के तीनों पुलिसकर्मी, जिनमें असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) रतन कुमार दास एवं राजेश कुमार रंजन और आरक्षी संख्या 913 मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. एसएसपी पीयूष पांडे ने बताया कि गश्ती दल के तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मामले की जांच जारी है. इसमें जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान

    June 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    • Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार
    • देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.