Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»रांची समेत राज्यभर में अगले दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट
    Breaking News

    रांची समेत राज्यभर में अगले दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

    AdminBy AdminJune 19, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    19 जून का मौसम: झारखंड के लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रांची, संताल और कोल्हान समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान तेज आंधी के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इस मौसमी बदलाव से राज्य में दस्तक दे चुके, लेकिन वर्तमान में कमजोर पड़े मानसून को आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी। आसमान में बादल छाने के कारण पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, गुरुवार को रांची समेत अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही और तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।

    झारखंड में बारिश के अनुकूल स्थिति

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, झारखंड से आंध्र प्रदेश के तटवर्ती भागों तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, विदर्भ और तमिलनाडु से गुजर रहा है। वहीं, मानसून का ट्रफ पूर्ववत स्थिति में है। यह ट्रफ रेखा हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राचलम, कोरापुट, फूलबनी, रांची, जमुई और मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है, जिससे राज्य में बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

    60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    अगले दो दिनों में रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा और हजारीबाग जिलों में अधिकतम 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। तापमान की बात करें तो मेदिनीनगर (पलामू) 42.0 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। इसके अलावा बोकारो में 38.1 डिग्री, चाईबासा में 36.8 डिग्री, जमशेदपुर में 36.6 डिग्री और राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री व न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.