Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»हेमंत सोरेन कैबिनेट के बड़े फैसले: नामकुम-डोरंडा फोरलेन सड़क को मंजूरी, चंदनकियारी और गोड्डा में कोल ब्लॉक स्वीकृत
    Breaking News

    हेमंत सोरेन कैबिनेट के बड़े फैसले: नामकुम-डोरंडा फोरलेन सड़क को मंजूरी, चंदनकियारी और गोड्डा में कोल ब्लॉक स्वीकृत

    AdminBy AdminJune 15, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में विकास, आधारभूत संरचना, खनन, वन एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, सिंचाई, डिजिटल नेटवर्क, रोजगार और खनन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई अहम निर्णय लिए।

    कैबिनेट ने रांची के नामकुम से डोरंडा पथ (एमडीआर-002) के 6.70 किलोमीटर लंबे मार्ग को चार लेन में चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य के लिए 162.82 करोड़ रुपये की द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की। इस परियोजना में भूमि अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य भी शामिल है।

    बैठक में झारनेट 2.0 परियोजना की अवधि को 31 जुलाई 2026 तक विस्तारित करने तथा इसके लिए 65.50 करोड़ रुपये खर्च की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों के वेतनमान और संविदा भुगतान को भी मंजूरी प्रदान की गई।

    खनन क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में बोकारो जिले के चंदनकियारी अंचल स्थित पर्वतपुर कोल ब्लॉक के 2174.52 एकड़ क्षेत्र तथा सीतानाला कोल ब्लॉक के लगभग 792 एकड़ क्षेत्र में कोयला खनन पट्टा स्वीकृत किया गया। वहीं गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी अंचल स्थित जीतपुर कोल ब्लॉक के 497.10 हेक्टेयर क्षेत्र में एम/एस टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड को कोयला खनन पट्टा देने की मंजूरी भी दी गई।

    वन एवं पर्यावरण क्षेत्र में कैबिनेट ने जंगली जानवरों द्वारा होने वाली क्षति पर मुआवजा भुगतान संबंधी आदेश में संशोधन को मंजूरी दी। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा क्षतिपूरक वनरोपण के लिए भूमि हस्तांतरण संबंधी मामलों के निस्तारण की शक्ति उपायुक्तों को सौंपने का निर्णय लिया गया।

    पलामू जिले की महत्वाकांक्षी अमानत बराज योजना के लिए 947.26 करोड़ रुपये के तृतीय पुनरीक्षित प्राक्कलन को प्रशासनिक स्वीकृति मिली। इसके अलावा बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 के तहत राज्य के बड़े और मध्यम सिंचाई परियोजनाओं के लिए स्वतंत्र विशेषज्ञ पैनल के गठन का भी निर्णय लिया गया।

    कैबिनेट ने गोड्डा और बोकारो समाहरणालय में अनियमित रूप से कार्यरत कुल सात कर्मियों की सेवा नियमितीकरण को मंजूरी दी। वहीं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के विज्ञापन संख्या 18/2016 के तहत अनुशंसित अभ्यर्थियों को मोटरयान निरीक्षक पद पर नियुक्ति देने की भी स्वीकृति प्रदान की गई।

    इसके अतिरिक्त झारखंड राज्य के महाधिवक्ता पद पर अधिवक्ता रोहितश्य रॉय की नियुक्ति तथा अपर महाधिवक्ता अच्युत केशव को वरीय अपर महाधिवक्ता पद पर पदोन्नति की मंजूरी दी गई।

    कैबिनेट के इन निर्णयों को राज्य में आधारभूत संरचना विकास, डिजिटल कनेक्टिविटी, रोजगार सृजन और औद्योगिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन
    • बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन
    • रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
    • रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक
    • झारखंड की छात्राओं को बड़ा तोहफा! नवंबर से मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, खुलेंगे 100 नए उत्कृष्ट स्कूल
    • रांची में मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, शुक्रवार-शनिवार इन रास्तों पर नहीं चलेगी गाड़ियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.