Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JTET-2026: रांची में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी, लेकिन धनबाद में बने सबसे अधिक परीक्षा केंद्र, 24 जिलों में 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा

    October 30, 2026

    केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, जुलाई से लागू: सबसे निचले कर्मचारी को ₹540 और कैबिनेट सचिव लेवल के अफसर को ₹7500 महीने का फायदा

    October 30, 2026

    झारखंड के सभी अस्पतालों में रेट चार्ट लगाना अनिवार्य, इलाज और जांच के नाम पर मनमानी वसूली पर लगेगी लगाम!

    October 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Featured»बिहार में सड़क हादसों के पीड़ितों को बड़ी राहत, गोल्डन आवर में ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज का ऐलान
    Featured

    बिहार में सड़क हादसों के पीड़ितों को बड़ी राहत, गोल्डन आवर में ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज का ऐलान

    AdminBy AdminApril 20, 2026Updated:April 20, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बिहार सरकार ने रोड एक्सीडेंट के शिकार लोगों के लिए एक बड़ा सुरक्षा कवच तैयार किया है. अब रोड एक्सीडेंट  के बाद शुरुआती कीमती समय यानी गोल्डन आवर में इलाज के लिए आपको अपनी जेब नहीं ढीली करनी होगी. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में जो बड़े ऐलान किए, वह आम लोगों की जान बचाने में मील का पत्थर साबित होंगे.

    गोल्डन आवर में जान बचाने की पहल

    सड़क दुर्घटनाओं में मौत का सबसे बड़ा कारण सही समय पर इलाज न मिलना होता है. इसे देखते हुए बिहार सरकार ने फैसला लिया है कि अब आपातकालीन ट्रॉमा सेंटरों में पीड़ितों का डेढ़ लाख रुपये तक का इलाज बिल्कुल मुफ्त किया जाएगा.

    उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि पैसे के अभाव में किसी भी घायल का इलाज नहीं रुकना चाहिए. गोल्डन आवर यानी हादसे के ठीक बाद का पहला घंटा, जिसमें जान बचने की सबसे अधिक संभावना होती है. अब सरकार की इस कैशलेस सुविधा के कारण और भी प्रभावी बनेगा. यह व्यवस्था राज्य के प्रमुख शहरों सहित सभी चिन्हित अस्पतालों में लागू की जाएगी.

    स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट से दूर होगा जाम का झंझट

    राजधानी पटना समेत बिहार के बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है. सरकार अब इसे पीपीपी (PPP) मोड पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए हल करने जा रही है. इस नई व्यवस्था के तहत सड़कों पर स्मार्ट निगरानी रखी जाएगी.

    हाई-टेक कैमरों की मदद से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तकनीकी नजर होगी, जिससे सड़क अनुशासन बढ़ेगा और हादसों में कमी आएगी. इसके साथ ही दुर्घटनाओं का माइनर और मेजर श्रेणियों में विश्लेषण किया जाएगा, ताकि उन विशेष कारणों को खत्म किया जा सके जो बार-बार हादसों की वजह बनते हैं.

    लापरवाही पर सख्त एक्शन

    वाहन चलाने वालों के लिए भी अब नियम और प्रोत्साहन दोनों बदल रहे हैं. 1 मई से ट्रेनिंग लेने वाले चालकों को सरकार प्रोत्साहित करेगी. ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले चालकों को 200 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे.

    भारी वाहन (HMV) चालकों के लिए सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि वे तीन बार रिमाइंडर भेजने के बाद भी ट्रेनिंग के लिए नहीं आते हैं, तो उन पर कड़ी  कार्रवाई होगी. ड्राइवरों का एक जिला-वार ट्रैकिंग मॉड्यूल भी बनाया जा रहा है, जिससे विभाग के पास ट्रेंड ड्राइवरों का पूरा डेटाबेस मौजूद रहेगा.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    JTET-2026: रांची में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी, लेकिन धनबाद में बने सबसे अधिक परीक्षा केंद्र, 24 जिलों में 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा

    October 30, 2026

    केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, जुलाई से लागू: सबसे निचले कर्मचारी को ₹540 और कैबिनेट सचिव लेवल के अफसर को ₹7500 महीने का फायदा

    October 30, 2026

    झारखंड के सभी अस्पतालों में रेट चार्ट लगाना अनिवार्य, इलाज और जांच के नाम पर मनमानी वसूली पर लगेगी लगाम!

    October 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JTET-2026: रांची में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी, लेकिन धनबाद में बने सबसे अधिक परीक्षा केंद्र, 24 जिलों में 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा
    • केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, जुलाई से लागू: सबसे निचले कर्मचारी को ₹540 और कैबिनेट सचिव लेवल के अफसर को ₹7500 महीने का फायदा
    • झारखंड के सभी अस्पतालों में रेट चार्ट लगाना अनिवार्य, इलाज और जांच के नाम पर मनमानी वसूली पर लगेगी लगाम!
    • रांची के BIT मेसरा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
    • झारखंड में ‘अर्नब’ का कहर! भारी बारिश और तूफानी हवाओं से फसलें तबाह; आज कैसा रहेगा मौसम
    • रांची में होर्डिंग-पोस्टर से प्रचार करने वाले 8 डॉक्टरों और अस्पतालों को नोटिस, मेडिकल काउंसिल ने शुरू की कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.