Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव

    April 29, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Dhanbad

    April 29, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Ranchi

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»17 नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद चाईबासा पहुंचेंगी DGP तदाशा मिश्रा, ऑपरेशन की करेंगी समीक्षा
    Breaking News

    17 नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद चाईबासा पहुंचेंगी DGP तदाशा मिश्रा, ऑपरेशन की करेंगी समीक्षा

    AdminBy AdminJanuary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Ranchi : झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा शनिवार को चाईबासा दौरे पर रहेंगी. 13 इनामी समेत 17 नक्सलियों के मारे के बाद यह उनका पहला दौरा है. इस दौरान वे नक्सल अभियान की समीक्षा और मीडिया को ब्रीफ करेंगी.

    उल्लेखनीय है कि चाईबासा जिले के छोरानागरा व करीबुरू थाना क्षेत्र के कुमडी समेत बहादा जंगल में चल रहे ऑपरेशन मेघाबुरू के तहत सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में 13 इनामी समेत 17 नक्सली मारे गए थे. इन पर 4.49 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था.

    मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने मौके से 15 नक्सलियों के शव बरामद किए. इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जो शुक्रवार सुबह तक जारी रहा. इस दौरान दो और नक्सलियों के शव बरामद किए गए.

    सुरक्षाबलों के अनुसार, मुठभेड़ स्थल पर नक्सलियों का एक बड़ा दस्ता मौजूद था. अनुमान है कि इस दस्ते में माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा और केंद्रीय कमेटी सदस्य असीम मंडल समेत 20 से ज्यादा नक्सली मौजूद थे.

    सारंडा के जंगलों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान करीब 37 घंटे तक मुठभेड़ चली. लगातार फायरिंग से पूरा इलाका थर्रा उठा. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या इससे अधिक भी हो सकती है. वहीं कुछ हार्डकोर नक्सली अब भी जंगल में छिपे हो सकते हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव

    April 29, 2026

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Ranchi
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.