Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में बदला मौसम का मिज़ाज: न्यूनतम तापमान बढ़ा, कड़ाके की ठंड से राहत
    Breaking News

    झारखंड में बदला मौसम का मिज़ाज: न्यूनतम तापमान बढ़ा, कड़ाके की ठंड से राहत

    AdminBy AdminJanuary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    रांची : झारखंड के न्यूनतम तापमान में सोमवार को 3-4 डिग्री की वृद्धि देखी गई है, जिस वजह से लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत मिली है. खूंटी जैसे जिलों का जहां का न्यूनतम तापमान पिछले 1 महीने से ही 1-2 डिग्री के बीच लगातार देखा जा रहा था. यहां पर पिछले 24 घंटे में 5.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है, जो की सबसे कम है. वहीं, राजधानी रांची में 8.4, लातेहार 13 डिग्री, लोहरदगा में 6.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज की गई है. हालांकि रांची मौसम विभाग ने लोगों को कड़ाके की सर्दी से सावधान रहने की सलाह दी है.

    झारखंड में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण पहले लोग दो स्वेटर और साल ओढ़े हुए दिखते थे, लेकिन अब एक स्वेटर से ही काम चला रहे हैं. वहीं, अलाव की भी जरूरत महसूस नहीं हो रही है. ऐसे में पहले के मुकाबले लोगों ने काफी राहत की सांस ली है. लगभग सारे जिलों में दोपहर में एकदम कर्कश धूप निकल रही है. मतलब बिना स्वेटर के भी आप बैठ जाएं तो कोई समस्या नहीं है.
    झारखंड में 25 जनवरी से मिलेगा आराम
    25 तारीख तक पूरे झारखंड के लगभग सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच देखे जाने की संभावना है. वहीं, 25 तारीख के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और वृद्धि देखी जाएगी. इसके बाद ठंड से काफी हद तक लोगों को राहत मिल जाएगी. सनसनाती हवा, शीतलहर और कंकनी 25 तारीख के बाद से काफी कम हो जाएगी. हिमालय पर बर्फबारी थमी है, जिस वजह से यहां भी ठंड में लगातार गिरावट जारी है.
    जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
    आज यानी 20 जनवरी के मौसम की बात की जाए तो आज दिनभर मौसम शुष्क रहेगा. 2-3 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी. न्यूनतम तापमान अब लगभग हर एक जिले का 10 से 13 डिग्री के अंदर ही देखने को मिलेगा. वहीं, खूंटी और गुमला का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच रहेगा. दोपहर में अच्छी खासी कर्कश धूप और आसमान पूरी तरह साफ रहेगा.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.