Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनशताब्दी एक्सप्रेस में लापता हुए जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरामद, मौत की गुत्थी उलझी

    October 27, 2026

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का झारखंड दौरा, बाबा बैद्यनाथ व बासुकीनाथ धाम में की पूजा
    Breaking News

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का झारखंड दौरा, बाबा बैद्यनाथ व बासुकीनाथ धाम में की पूजा

    AdminBy AdminJanuary 5, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के क्रम में वे रविवार को दुमका पहुंचे। इसके बाद उन्होंने देवघर जाकर बाबा बैद्यनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना की।

    धार्मिक कार्यक्रम के पश्चात मुख्य चुनाव आयुक्त ने देवघर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दौरा किया, जहां उन्होंने चिकित्सकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर चर्चा की। इस दौरान मतदाता सूची की शुद्धता, अद्यतन प्रक्रिया और जागरूकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

    सोमवार सुबह ज्ञानेश कुमार देवघर से दुमका के प्रसिद्ध बासुकीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने सरिवपार बाबा बासुकीनाथ की सपरिवार विधिवत पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

    बाबा बासुकीनाथ का बड़ा ही धार्मिक महत्व है। इन्हें फौजदारी दरबार भी कहा जाता है। दुमका आगमन पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मुख्य चुनाव आयुक्त का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    दौरे के अंतिम दिन सोमवार को ही ज्ञानेश कुमार दिल्ली लौट जाएंगे। इससे पहले वे दोपहर में देवघर में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ एसआइआर को लेकर बैठक करेंगे, जिसमें जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    जनशताब्दी एक्सप्रेस में लापता हुए जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरामद, मौत की गुत्थी उलझी

    October 27, 2026

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जनशताब्दी एक्सप्रेस में लापता हुए जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरामद, मौत की गुत्थी उलझी
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    • CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.