Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»छपरा में अंगीठी बनी काल, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर
    बिहार

    छपरा में अंगीठी बनी काल, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

    AdminBy AdminDecember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    छपरा। बिहार के छपरा शहर में ठंड से बचाव के लिए जलाई गई अंगीठी एक परिवार के लिए काल बन गई। भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिका भवानी कॉलोनी, भारत मिलाप चौक के पास शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में एक वृद्ध महिला और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक और कोहराम का माहौल है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठंड अधिक होने के कारण परिवार के सदस्य रात में कमरे के अंदर अंगीठी जलाकर सो गए थे। कमरे के बंद होने की वजह से अंगीठी से निकली जहरीली गैस और धुएं से कार्बन मोनोऑक्साइड जमा हो गई। धीरे-धीरे सभी लोग बेहोश हो गए और किसी को भी इस खतरे का अंदाजा नहीं लग पाया।

    सुबह खुला दरवाजा, सामने आई दर्दनाक सच्चाई

    सुबह जब घर के अन्य सदस्यों ने दरवाजा खोला तो कुछ लोग अचेत अवस्था में पड़े मिले, जबकि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इस हादसे में 70 वर्षीय कमलावती देवी, तीन वर्षीय तेजांश, सात माह की अध्या और नौ माह की गुड़िया की दम घुटने से मौत हो गई। मासूम बच्चों की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

    इलाज के लिए बनारस से आए थे परिजन

    बताया जा रहा है कि परिवार के कुछ सदस्य इलाज के सिलसिले में बनारस से छपरा आए थे। हादसे में अंजली, अमीषा, अमित कुमार और संजय शर्मा की पत्नी की हालत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन लोगों की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

    पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

    घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

    प्रशासन की अपील: बंद कमरे में अंगीठी न जलाएं

    इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर ठंड के मौसम में अंगीठी और बंद कमरे में अलाव जलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ठंड से बचने के लिए सुरक्षित उपाय अपनाएं और बंद कमरों में अंगीठी या कोयले का इस्तेमाल न करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार में छुट्टी पर आए CRPF जवान की मौत, पत्नी और बच्चे समेत 5 लोग घायल

    August 23, 2026

    Students Protest: AK-47 के खिलाफ तेजस्वी का बड़ा प्रदर्शन, नकली AK-47 के साथ RJD कार्यकर्ताओं का मार्च

    August 19, 2026

    अशोकधाम मंदिर हादसे पर CM सम्राट सख्त, मुआवजे का ऐलान और जांच के आदेश

    August 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    • हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.