Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»धनबाद एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी भानु मांझी पर पुलिस की फायरिंग, निजी अस्पताल में भर्ती
    Breaking News

    धनबाद एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी भानु मांझी पर पुलिस की फायरिंग, निजी अस्पताल में भर्ती

    AdminBy AdminOctober 14, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबादः जिला पुलिस और अपराधी भानु मांझी के बीच एनकाउंटर हुआ है. एनकाउंटर में जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी भानु मांझी को गोली लगी है. घटना के बाद अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पास एंटी क्राइम चेकिंग लगाई गई थी. इसी दौरान भानु मांझी भी उसी रास्ते से गुजर रहा था. पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें भानु मांझी को गोली लगी है. फिलहाल उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक से राजगंज जाने वाले रास्ते में पुलिस के द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग लगाई गई थी. इस दौरान पुलिस ने भानु मांझी को रोकने की कोशिश की.

    लेकिन पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें भानु को गोली लग गई. उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है- पुरुषोत्तम कुमार सिंह, बाघमारा एसडीपीओ पेट्रोलिंग टीम पर की गई थी फायरिंग:- एसएसपी वहीं, एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बाइक सवार अपराधी के द्वारा पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन पर फायरिंग की गई. जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें अपराधी ने बाइक छोड़कर भागने की कोशिश की.

    इस दौरान पुलिस की फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लगी. जिसे पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया. अपराधी की पहचान जमशेदपुर के कदमा के रहने वाले भानु मांझी के रूप में की गई है. उस पर धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर में दर्जनों मामले दर्ज हैं. जिसमें हत्या, फायरिंग, बमबाजी और रंगदारी के मामले शामिल हैं. एसएसपी ने बताया कि अपराध करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे. पुलिस ने भानु मांझी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा दिया था, जो प्रिंस खान गिरोह के लिए काम कर रहे थे. भानु मांझी गिरोह के चार सदस्य हुए थे गिरफ्तार बता दें कि सोमवार को पुलिस ने जमशेदपुर के भानु मांझी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था. ये चारों सदस्य गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए शूटर का काम करते थे. गैंगस्टर प्रिंस खान व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के लिए उनके ऊपर भानु मांझी गिरोह के सदस्यों से फायरिंग करवाया जाता था. पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि अपराधी भानु मांझी धनबाद में छिपा हुआ है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.