Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»राजधानी में रामनवमी को लेकर 16 से 18 अप्रैल तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
    Breaking News

    राजधानी में रामनवमी को लेकर 16 से 18 अप्रैल तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

    AdminBy AdminApril 15, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : रामनवमी को लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसे लेकर रांची ट्रैफिक एसपी ने रविवार रात सूचना जारी की है, जिसमें 16 अप्रैल को रामनवमी को लेकर अखाड़ों से संध्या में झांकी निकलने, 17 अप्रैल को रामनवमी की मुख्य शोभा यात्रा जुलूस और 18 अप्रैल को चैती दुर्गा पूजा का विसर्जन कार्यक्रम भी निर्धारित है। इसे लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

    16 अप्रैल की ट्रैफिक व्यवस्था

    मंगलवार को शाम चार बजे से 17 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक परिचालित होंगे। वहीं किशोरी यादव चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक के तरफ से अपर बाजार, महाबीर मंदिर चौक एवं सुभाष चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक की तरफ सामान्य परिचालन वर्जित रहेगा।

    17 अप्रैल के लिए ट्रैफिक व्यवस्था

    17 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 18 अप्रैल के सुबह चार बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक परिचालित होंगे। निजी एवं यात्री वाहनों का परिचालन विभिन्न मार्गों में दोपहर एक बजे से जुलूस समाप्ति तक बदले गए हैं।

    • किशोरी यादव चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक के तरफ से अपर बाजार महाबीर मंदिर चौक एवं सुभाष चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक की तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक जाने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
    • सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन जेल चौक तक ही पहुंच सकेंगे एवं उसी जगह से अन्य मार्गों पर परिचालित होंगे।
    • जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
    • पुराना नगर निगम कार्यालय वाले मार्ग से कमिश्नर चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • चडरी तालाब से अल्बर्ट एक्का चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक जाने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • पुरुलिया रोड से सर्जना चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • एसएन गांगुली रोड,विष्णु गली, बुधिया गली एवं राधेश्याम गली से मेन रोड आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • चर्च रोड से मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • उल हाउस के पास मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • कर्बला चौक से रतन पीपी आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • चुटिया बाजार रोड में दोनों तरफ से वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • राजेन्द्र चौक से ओवरब्रिज, सुजाता चौक की ओर सभी प्रकार के सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • पिस्का मोड़ से रातू रोड न्यू मार्केट चौक की तरफ सामान्य परिचालन वर्जित रहेगा।

    18 अप्रैल के लिए ट्रैफिक व्यवस्था

    18 अप्रैल को सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक परिचालित होंगे। साथ ही चैती दुर्गा विसर्जन के दौरान विसर्जन वाले रूट पर आवश्यकतानुसार रूट को डायवर्ट किया जाएगा। रांची शहर के अन्य मागों में रामनवमी शोभा यात्रा,जुलूस के आधार पर यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    • CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस
    • झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.