Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू क्या अब जायेंगे ईडी कार्यालय, अवैध खनन में होनी है पूछताछ
    Breaking News

    सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू क्या अब जायेंगे ईडी कार्यालय, अवैध खनन में होनी है पूछताछ

    AdminBy AdminJanuary 16, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    abhishek pintoo
    abhishek pintoo
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बहुचर्चित साहिबगंज अवैधन खनन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के बुलावे पर 11 जनवरी को साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव नहीं आये। 15 जनवरी को कॉन्ट्रैक्टर विनोद पांडेय को इसी मामले में जवाब देना था, लेकिन वह भी विशेष कारणों का हवाला देकर नहीं आये। मंगलवार यानी 16 जनवरी को मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू को ईडी कार्यालाय बुलाया गया है। तो क्या अभिषेक प्रसाद आज ईडी कार्यालय में उपस्थित होंगे?  बता दें, इस मामले में दो साल पहले अभिषेक पिंटू ईडी कार्यालय में एक पेश हो चुके हैं। यह सवाल इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि अब तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हो गये हैं।

    साहिबगंज अवैध खनन मामला झारखंड का बहुचचर्चित मामला है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह करीब 1200 करोड़ रुपये के अवैध खनन का मामला है। इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित 20 के खिलाफ ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करायी गयी थी। यह एफआईआर झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज करायी गयी थी। याचिकाकर्ता तीर्थनाथ आकाश के द्वारा यह याचिका दायर की गयी है। सीएम हेमंत के अलावा जिन अन्य लोगों पर यह एफआईआर दर्ज करायी गयी है वे हैं- अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, पंकज मिश्रा, मनीष तिवारी, विभूति कुमार, रामनिवास यादव, अनुरंज किस्फोटा, राजेंद्र दुबे और प्रमोद मिश्रा आदि। साहिबगंज के पत्थर व्यवसाई दहू यादव, विष्णु प्रसाद यादव, गुड्डू, आलोक रंजन, अवध किशोर सिंह, टिंकल भगत, बच्चू यादव, संजय कुमार यादव, भगवान भगत, भावेश भगत और विक्रम प्रसाद सिंह को इस मामले में आरोपी बनाया गया है। याचिका में कहा गया है कि आरोपियों की मिलीभगत से साहिबगंज में रोजाना 1000 से अधिक ट्रकों से अवैध पत्थर की ढुलाई हो रही है।

    इसे भी पढें: Hazaribagh ED Raid: हजारीबाग के कोयला व्यवसायी इजहार अंसारी के ठिकानों पर सुबह से चल रही छापेमारी

    अभिषेक पिंटू
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.