Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Happy Birthday Yuvraj Singh: टीम के योद्धा युवराज सिंह का जन्मदिन आज, मुंह से खून निकलने के बावजूद खेली थी मैच विनिंग पारी, बनाए हैं कई शानदार रिकॉर्ड
    Breaking News

    Happy Birthday Yuvraj Singh: टीम के योद्धा युवराज सिंह का जन्मदिन आज, मुंह से खून निकलने के बावजूद खेली थी मैच विनिंग पारी, बनाए हैं कई शानदार रिकॉर्ड

    AdminBy AdminDecember 12, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    happy birthday yuvraj singh
    happy birthday yuvraj singh
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Happy Birthday Yuvraj Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह आज (12 दिसंबर) 42 साल के हो गए हैं. सिक्सर किंग कहे जाने वाले युवराज ने अपने दम पर भारतीय टीम को कई मैच जिताए. भारतीय टीम ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था.
    इन दोनों ही वर्ल्ड कप में युवी ने अहम योगदान दिया था. 2007 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में 6 छक्के लगाए थे. जबकि 2011 वर्ल्ड कप में युवी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे.
    युवराज सिंह ने भारत को जिताए दो वर्ल्ड कप खिताब
    2011 वर्ल्ड कप में युवी ने 362 रन बनाए थे और 15 अहम विकेट भी झटके थे. मगर यह वर्ल्ड कप युवी के लिए काफी दर्दभरा रहा था. उन्होंने टीम को चैम्पियन जरूर बनाया, लेकिन उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी. उन्होंने खून की उल्टियां करते हुए बल्लेबाजी की थी. वो मैदान पर डटे रहे और छक्के-चौके जमाते हुए भारत को खिताब जिताया.
    बता दें कि 2011 वर्ल्ड कप के दौरान युवराज कैंसर की गिरफ्त में आए थे, लेकिन उन्होंने अपनी बीमारी को छुपाकर टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था. उस वर्ल्ड कप में एक ओर युवराज मैदान पर गेंदबाजों की धुलाई कर रहे थे, दूसरी तरफ वो खून की उल्टियां करते थे.
    मुंह से खून निकलने के बावजूद खेली मैच विनिंग पारी
    ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ क्‍वार्टर फाइनल मैच में युवराज के मुंह से खून रिस रहा था. किसी को भनक तक नहीं थी कि युवराज को कैंसर है. मुंह से खून निकलने के बावजूद युवी ने इस क्‍वार्टर फाइनल मुकाबले में 65 गेंदों पर 57 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली थी. साथ ही 44 रन देकर 2 विकेट भी लिए थे. इसके चलते युवी को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था. यह मैच भारत ने 5 विकेट से जीता था.
    युवी को कैंसर के इलाज के लिए बोस्टन जाना पड़ा था. एक साल से ज्यादा समय तक कैंसर की जंग में युवराज को आखिरकार जीत मिली थी. क्रिकेट के जानकारों का मानना था कि युवराज अब शायद कभी क्रिकेट के मैदान पर वापसी न कर पाएं. मगर युवी ने हार नहीं मानी और उन्‍होंने कैंसर को मात देते हुए जबरदस्त वापसी की. इसके बाद युवी ने जून 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.
    युवराज सिंह का इंटरनेशनल रिकॉर्ड
    युवराज सिंह ने 304 वनडे इंटरनेशनल खेले, जिनमें उन्होंने 8701 रन बनाए. उनके नाम पर वनडे इंटरनेशनल में कुल 14 शतक और 52 अर्धशतक दर्ज हैं. 40 टेस्ट मैचों युवराज ने कुल 1900 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 11 अर्धशतक शामिल रहे.
    वहीं, 58 टी20 इंटरनेशनल में युवराज के बल्ले से 1177 रन निकले. युवी ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में स्टुअर्ट ब्रॉड को लगातार छह छक्के लगाए थे जो आज भी फैन्स के जेहन में है. बाएं हाथ के स्पिनर युवराज ने टेस्ट में 9, वनडे में 111 और टी20 इंटरनेशनल में 28 विकेट अपने नाम किए.
    happy birthday yuvraj singh yuvraj singh
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.