Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»World Cup 2023 Semi Final: टीम इंडिया कब, कहां और किससे भिड़ेगी? ऐसा है सेमीफाइनल का शेड्यूल
    Breaking News

    World Cup 2023 Semi Final: टीम इंडिया कब, कहां और किससे भिड़ेगी? ऐसा है सेमीफाइनल का शेड्यूल

    AdminBy AdminNovember 10, 2023Updated:November 10, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    World Cup 2023 Semi Final
    World Cup 2023 Semi Final
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    World Cup 2023 Semi Final: वर्ल्ड कप 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है। 12 नवम्बर दीपावली के दिन भारत नीदरलैंड्स से अपना अंतिम मैच खेलेगा और तमाम भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के आशाओं के अनुरूप 19 नवम्बर यानी छठ के दिन फाइनल के साथ विश्व कप की समाप्ति करेगा। अब तकरीबन यह तय हो चुका है कि सेमीफाइनल की चार टीमें कौन-सी हैं। भारत, दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया तो सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। इनमें से किसी भी टीम को अब किसी भी सूरत में बाहर नहीं किया जा सकता। बची एक टीम न्यूजीलैंड, तो इसका भी सेमीफाइनल तय ही मान लीजिए, क्योंकि सेमीफाइनल के सबसे नजदीक जो दो टीमें हैं वे हैं- पाकिस्तान और अफगानिस्तान। लेकिन इन दोनों ही टीमों को किसी बड़े चमत्कार की दरकार है। दोनों टीमों में से किसी एक टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की एक ही शर्त है कि किसी चमत्कारिक जीत दर्ज कर न्यूजीलैंड के नेट रन रेट से आगे निकल जायें। क्योंकि सिर्फ जीत हासिल करने से बात नहीं बनेगी। जीत हासिल करके दोनों टीमें न्यूजीलैंड के बराबर जीत कर अंकों की बराबरी तो कर लेगी, लेकिन रन रेट में दोनों ही टीमें काफी पीछे हैं।

    गुरुवार को खेले गये मैच में न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ जीत की सख्त जरूरत थी और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिहाज से मैच खेला और प्रभावकारी जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के समक्ष जीत के साथ अपने नेट रन रेट को बनाये रखने की बड़ी चुनौती थी, जो उसने हासिल भी की। अगर न्यूजीलैंड ने सामान्य तरीके से यह मैच जीता होता तो पाकिस्तान की  राह कुछ आसान हो जाती। क्योंकि 11 नवम्बर को उसे अपने अंतिम मैच में इंगलैंड के साथ खेलना है। और इंगलैंड जिस तरह से खेल रहा है उसके खिलाफ पाकिस्तान जीत की उम्मीद तो कर सकता है, लेकिन नेट रन रेट बढ़ाना बड़ी चुनौती है। न्यूजीलैंड की बड़ी जीत से अब सेमीफाइनल की दावेदार पाकिस्तानी टीम पर दबाव काफी बढ़ गया है। अब पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से नेट रनरेट में आगे निकलने के लिए इंग्लैंड पर 287 रनों की विशाल अंतर से जीतना होगा। जो लगभग असंभव-सा है। तब तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अफगानिस्तान के लिए वहां तक पहुंचना कितना कठिन है जिसका नेट रन रेट माइनस में चल रहा है। अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका को 438 रन के अंतर से हराना होगा, जो असंभव है।

    koylanchal samvad 2023

    भारत किसके साथ सेमी फाइनल मैच खेलेगा, हो चुका है तय!

    पूरे विश्व कप में भारतीय टीम जिस शानदार तरीके से खेल रही है, उसमें किसी भी टीम से मैच जीतने पर भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को जरा भी संदेह नहीं है, फिर भी यह जिज्ञासा सबके मन में है कि आखिर सेमीफाइनल में भारत के सामने कौन-सी टीम होगी। तो उसका जवाब है- न्यूजीलैंड। यह पूरी तरह से तय हो चुका है कि भारत का मुकाबला सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के साथ ही होने जा रहा है। अब इसमें शंका की गुंजाइश न के बराबर है कि यही दोनों टीमें सेमीफाइनल नहीं खेलेंगी। भारत पॉइंट लेबल में नम्बर 1 है तो न्यूजीलैंड नम्बर 4 पर ही रहेगा। जिस चमत्कार की बात की जा रही है अगर वैसा हो जाता है तो फिर इस विश्व कप में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान मुकाबला देखने को मिलेगा, जिसकी उम्मीद बेहद ही कम है। गुरुवार को अगर श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हरा दिया होता तो पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की सम्भावनाएं जरूर बढ़ गयी होतीं। अब बात करें दूसरे सेमीफाइनल की! दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया मुकाबला तय है। वैसे तो दक्षिण अफ्रीका इस समय टेबल में दूसरे और आस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है। लीग के सारे मैचों की समाप्ति के बाद बस यही हो सकता है कि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमों का क्रम बदल जाये, लेकिन सेमीफाइनल यही दोनों टीमें ही खेलेंगी।

    इसे भी पढें: रांची में दीपावली पर रात 2 घंटे ही जलेंगे पटाखे, एनजीटी के आदेश पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद का निर्देश

    World Cup 2023 Semi Final
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    • CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस
    • झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.