Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद में बड़ा एक्शन: प्रिंस खान गैंग का करीबी शैफी उर्फ मेजर गिरफ्तार, 3 दिन की रिमांड मंजूर

    April 29, 2026

    भागलपुर में एनकाउंटर: सुल्तानगंज गोलीकांड का मुख्य आरोपी रामधनी यादव ढेर, फायरिंग में 3 पुलिसकर्मी घायल

    April 29, 2026

    कोडरमा दुष्कर्म केस: आरोपी को 10 साल की सजा, ₹20,000 जुर्माना

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»संकल्प यात्रा में सीएम हेमंत पर बरसे बाबूलाल मरांडी, कहा- हेमंत जी कब तक भागेंगे, होटवार में कमरा सुरक्षित है
    Breaking News

    संकल्प यात्रा में सीएम हेमंत पर बरसे बाबूलाल मरांडी, कहा- हेमंत जी कब तक भागेंगे, होटवार में कमरा सुरक्षित है

    AdminBy AdminOctober 9, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    babulal marandi
    babulal marandi
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज संकल्प यात्रा का 9वां चरण शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रारंभ किया। डाक बंगला मैदान, खरसावां में आज खरसावां विधानसभा क्षेत्र की संकल्प सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री को फिर कटघरे में खड़ा किया।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज ईडी की पूछताछ से भागते फिर रहे हैं। हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट की दौड़ लगा रहे,महंगे वकील पर करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं।

    बाबूलाल मरांडी

    उन्होंने कहा कि लेकिन मुख्यमंत्री जी कब तक भागेंगे ।उनके लिए होटवार जेल का कमरा सबसे सुरक्षित है।

    उन्होंने कहा कि जमीन खरीद बिक्री मामले में हेमंत सोरेन मीडिया को और राज्य की जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। यदि जमीन नही बिकती तो खजुरिया में उन्होंने इतना बड़ा बंगला कैसे बनाया है। 108 संपत्ति की तो हेमंत सोरेन ने कोर्ट में एफिडेविट कर बताया है। उन्हे बताना चाहिए कि रांची सहित पूरे झारखंड में उनके पास सबसे अधिक जमीन कहां से कैसे आई।?

    उन्होंने कहा कि झारखंड में खनिज संपदा कोयला,लोहा, पत्थर,बालू सबकी लूट मची है। राज्य के लोगों को बालू मिल नही रहा और मुंबई,कोलकाता ,दिल्ली के व्यापारी ट्रकों में भरकर बालू लेकर जा रहे। हेमंत सोरेन ने बालू की नीलामी नही की क्योंकि उन्हें राज्य के खजाने में पैसा आए इसकी चिंता नहीं वे बालू लूटकर भी अपनी तिजोरी भरना चाहते हैं।
    कहा कि आज गरीबों का अनाज भी हेमंत सरकार लूट रही। मोदी सरकार द्वारा भेजे गए अनाज भी आज गरीबों तक नहीं पहुंच रहे। लोग भूख से मरने को विवश हैं।

    उन्होंने कहा कि किसी भी ऑफिस में बिना पैसे का काम नही होता। ब्लॉक थाना,जिला कही भी जाएं ,कोई प्रमाणपत्र बनाना हो, राशन कार्ड में नाम जुड़वाना हो, पैसे देने ही पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी डंके की चोट पर घुस मांगते हैं।

    उन्होंने राज्य की विधि व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि राज्य में हत्या,लूट,चोरी,डकैती,अपहरण,की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है।रोज बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं।

    कहा कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने की जगह वसूली में लगी हुई है। राज्य में 23व्यापारियों की हत्या पिछले 6महीनो में हुई है जिसमे 9 ने तो लिखित आवेदन देकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

    उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपने चहेते दलालों , बिचौलियों को एके 47की सुरक्षा देती है लेकिन आम आदमी को मरने केलिए छोड़ देती है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में योगदान देने वाले व्यापारी आज दहशत में जी रहे।

    उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य भाजपा की देन है। श्रद्धेय अटल जी ने झारखंड का सपना साकार किया। कांग्रेस झामुमो तो आंदोलन को बेचने खरीदने में लगे रहे।

    कहा की झारखंड में जो भी विकास दिखता है वह भाजपा की देन है। अटल जी की सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना प्रारंभ की, गांव तक सड़क बनी, नदी नालों पर पुल पुलियों का जाल बिछा,सर्व शिक्षा अभियान शुरू हुआ।
    आज मोदी सरकार गांव गरीब किसान मजदूर महिला युवा सभी वर्गों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ रही। 2014से मोदी सरकार गांव, गरीब किसान को समर्पित है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बनते ही ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय का निर्माण हुआ,प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्के मकान बन रहे,उज्जवला गैस योजना में गैस सिलेंडर, चूल्हा मिले। मोदी सरकार अब देश में और 75लाख महिलाओं को उज्जवला योजना से जोड़ने जा रही।

    उन्होंने कहा कि पहली बार जन धन खाता के माध्यम से गरीबों को बैंक से जोड़ा गया। आज योजनाओं के शत प्रतिशत पैसे गरीबों के खाते में पहुंच रहे। कहा कि आयुष्मान योजना से 5लाख तक प्रति वर्ष मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
    उन्होंने कहा कि कोरोना काल में गरीबों के खाते में पैसे भेजे गए।80करोड़ लोगों को 5किलो प्रति माह मुफ्त अनाज की व्यवस्था की गई।

    कहा कि मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण केलिए समर्पित है। रक्षा बंधन के अवसर पर गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दी गई। और अब 33%लोकसभा विधानसभा चुनावों में सुनिश्चित किया गया।
    कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर 13हजार करोड़ की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना प्रारंभ की गई है जिसमें गांव के पारंपरिक कारीगर जो लोहा,मिट्टी,सोना चांदी लकड़ी,कपड़ा,चमड़ा की कारीगरी करते हैं उन्हें तकनीक से जोड़ते हुए प्रशिक्षण एवम ऋण उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचारमुक्त देश और प्रदेश बनाने का प्रयास कर रही इसलिए सारे भ्रष्टाचारी आज मोदी जी को हटाने केलिए गठबंधन बना रहे।

    इसे भी पढें: बीजेपी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखिए किसको मिला टिकट ?

    बाबूलाल मरांडी

    बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा में सीएम हेमंत पर बरसे बाबूलाल मरांडी
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    धनबाद में बड़ा एक्शन: प्रिंस खान गैंग का करीबी शैफी उर्फ मेजर गिरफ्तार, 3 दिन की रिमांड मंजूर

    April 29, 2026

    भागलपुर में एनकाउंटर: सुल्तानगंज गोलीकांड का मुख्य आरोपी रामधनी यादव ढेर, फायरिंग में 3 पुलिसकर्मी घायल

    April 29, 2026

    कोडरमा दुष्कर्म केस: आरोपी को 10 साल की सजा, ₹20,000 जुर्माना

    April 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद में बड़ा एक्शन: प्रिंस खान गैंग का करीबी शैफी उर्फ मेजर गिरफ्तार, 3 दिन की रिमांड मंजूर
    • भागलपुर में एनकाउंटर: सुल्तानगंज गोलीकांड का मुख्य आरोपी रामधनी यादव ढेर, फायरिंग में 3 पुलिसकर्मी घायल
    • कोडरमा दुष्कर्म केस: आरोपी को 10 साल की सजा, ₹20,000 जुर्माना
    • पेसा कानून को लेकर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, ग्राम सभा में महिलाओं को बढ़ावा
    • चाईबासा में भीषण मुठभेड़ जारी: गोईलकेरा-टोंटो सीमा के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग
    • झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.