Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चाईबासा में दर्दनाक हादसा: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से हाथी गंभीर रूप से घायल

    May 4, 2026

    West Bengal Election 2026: आसनसोल सीट पर BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, सुरक्षा बल तैनात

    May 4, 2026

    Election Results 2026: असम में BJP आगे, बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु में DMK, केरल में LDF और पुडुचेरी में NDA बढ़त

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»सौतेली मां ने गला दबाकर ली बेटे की जान, हत्या कर कुएं में फेंका शव
    झारखण्ड

    सौतेली मां ने गला दबाकर ली बेटे की जान, हत्या कर कुएं में फेंका शव

    AdminBy AdminJuly 25, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पलामू: मां ने अपने 11 साल के सौतेले बेटे को पहले रॉड से पीटा फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बेटे की मौत होने के बाद उसके शव को गड्ढे में फेंक दिया। आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    घटना पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहो गांव की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मां ने गिरफ्तारी के बाद अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मनहू गांव निवासी लालमोहन यादव की पहली पत्नी की मौत करीब दस वर्ष पूर्व सांप काटने से हो गई थी। पहली पत्नी से दो लड़के थे। जिसमे मृतक विवेक बड़ा था।

    पिता ने दूसरी शादी पीपरा थाना अंतर्गत दलपतपुर गांव के काजल देवी से की। काजल से दो लड़कियां हैं। ग्रामीणों ने बताया कि काजल पहली पत्नी के बेटों से काफी जलती थी उनको प्रताड़ित करती रहती थी। उसे अपना बेटा न होने का भी मलाल था। थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि हत्या के पूर्व भी एक बार उसने विवेक पर जानलेवा हमला किया था। इस घटना के बाद लालमोहन ने विवेक को अपनी बहन के घर पढ़ने को भेज दिया था। परंतु काजल ने पति पर दबाव देकर उसे घर बुलवा लिया।

    सोमवार की रात काजल देवी का सौतेले बेटों के साथ किसी बात को लेकर बहुत झगड़ा हुआ था। बहस के बाद काजल देवी ने लोहे की रॉड से 11 वर्षीय विवेक की पिटाई कर दी थी। पिटाई में विवेक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। आरोप है कि बाद में काजल देवी ने विवेक की गला दबाकर हत्या कर डाली। हत्या के बाद काजल देवी ने शव को घर से कुछ दूर पानी के गड्ढे में फेंक दिया।

    JHARKHAND NEWS PALAMU NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    चाईबासा में दर्दनाक हादसा: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से हाथी गंभीर रूप से घायल

    May 4, 2026

    Assam Election Results 2026: भेरगांव सीट पर JMM आगे, प्रभात दास पनिका ने बनाई बढ़त

    May 4, 2026

    नारी शक्ति वंदन कानून पर झारखंड में बहस तेज, मरांडी की विशेष सत्र मांग पर JMM का पलटवार

    May 4, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चाईबासा में दर्दनाक हादसा: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से हाथी गंभीर रूप से घायल
    • West Bengal Election 2026: आसनसोल सीट पर BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, सुरक्षा बल तैनात
    • Election Results 2026: असम में BJP आगे, बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु में DMK, केरल में LDF और पुडुचेरी में NDA बढ़त
    • Election Results 2026: काउंटिंग के बीच BJP मुख्यालय में जश्न की तैयारी, 500 लोगों के लिए बन रहा खाना
    • West Bengal Election Results 2026: उत्तर बंगाल में BJP की बढ़त, TMC के लिए बड़ी चुनौती
    • Assam Election Results 2026: भेरगांव सीट पर JMM आगे, प्रभात दास पनिका ने बनाई बढ़त
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.