Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»PALAMU NEWS: घरेलू गैस सिलेंडर फटने से 10 लोग घायल, पांच की स्थिति गंभीर
    झारखण्ड

    PALAMU NEWS: घरेलू गैस सिलेंडर फटने से 10 लोग घायल, पांच की स्थिति गंभीर

    AdminBy AdminJuly 24, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पलामूः जिला में हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अररुआ खुर्द में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से 10 लोग जख्मी हो गए हैं। जख्मी 10 लोगों में पांच की हालत काफी गंभीर है। इन सभी को इलाज के लिए हरिहरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। वहीं गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच रेफर पर किया गया है। बता दें कि घटनास्थल बिहार के औरंगाबाद से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर है, जिस कारण कई जख्मी इलाज के लिए औरंगाबाद चले गए हैं।

    पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सिलिंडर विस्फोट की घटना हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अररुआ खुर्द में मस्जिद के पास रहने वाले आजम रिजवी के घर की है। इनके घर के किचन में रखा सिलिंडर लीक कर रहा था। घर की महिलाएं जैसे ही किचन पहुंची और खाना बनाने के लिए गैस चूल्हे को जलाया वहां आग भड़क उठा। मौके पर आग तेजी से फैला। आग फैलने से गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट और आग के लपटों की जद में 10 से अधिक लोग आ गए। बताया जा रहा है कि इसमें बच्चे भी शामिल हैं। घटना में घर के तीन बच्चे तीन महिलाएं समेत परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

    विस्फोट के बाद मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है। वहीं सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को इलाज के लिए हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। महिलाएं और बच्चे काफी गंभीर रूप से झुलसे हैं। सभी को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.