Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»संजय सिंह हत्याकांड: जेल से रची गई थी अकाउंटेंट संजय की हत्या की साजिश, शूटर गिरफ्तार
    झारखण्ड

    संजय सिंह हत्याकांड: जेल से रची गई थी अकाउंटेंट संजय की हत्या की साजिश, शूटर गिरफ्तार

    AdminBy AdminJuly 14, 2023Updated:July 14, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांचीः शहर के जाने-माने बिल्डर रहे स्वर्गीय कमल भूषण के अकाउंटेंट संजय सिंह की हत्याकांड का खुलासा रांची पुलिस ने कर लिया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार संजय सिंह की हत्या कमल भूषण हत्याकांड के मुख्य आरोपी डब्लू कुजुर और राहुल कुजूर के द्वारा कराया गया है। इन दोनों ने ही जेल से कमल भूषण के अकाउंटेंट संजय सिंह की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो अपराधियों की पहचान की थी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में संदीप कुमार प्रसाद और आकाश वर्मा शामिल हैं।

    5 जुलाई को संजय सिंह की हत्या देवी मंडप रोड स्थित ऑफिस से अपने घर जाने के क्रम में शाम 4:15 बजे जतरा मैदान के सामने कर दी गई थी। जब वे ऑफिस से घर जा रहे थे तब मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा किया और चार से पांच गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सिटी एसपी के नियंत्रण में एसआईटी का गठन किया गया था। इस टीम ने विभिन्न बिंदुओं पर अनुसंधान करते हुए दो अपराधियों को पकड़ा। इसके बाद इनसे पूछताछ की गई। इसी पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

    अपराधी संदीप कुमार और आकाश वर्मा को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस ने उनसे कड़ाई से पूछताछ की। इस पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि यह कांड कमल भूषण हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में होटवार जेल में बंद डब्लू कुजुर और राहुल कुजूर के द्वारा कराई गई है। इस घटना को अंजाम देने में डब्लू कुजूर की पत्नी सुशीला कुजुर के द्वारा साहिल बाड़ा के माध्यम से दोनों शूटरों को पैसा उपलब्ध कराया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों शूटरों ने हथियार को छुपाने के लिए विवेक कुमार शर्मा उर्फ गुड्डू को दिया था। पुलिस ने इस हथियार को भी बरामद कर लिया है।

    परिवार में दहशत फैलाने को लेकर की गयी हत्या:

    राहुल कुजूर और कमल भूषण के बीच उस समय से दुश्मनी शुरू हो गई थी जब राहुल ने कमल भूषण की बेटी से शादी कर ली थी। दुश्मनी इतनी बड़ी थी कि राहुल ने अपने पिता और चाचा के साथ मिलकर पिछले साल मई महीने में कमल भूषण की दिनदहाड़े हत्या कर दी थी. कमल भूषण की हत्या के बाद राहुल कुजूर जेल से ही संजय सिंह पर कमल भूषण के पास बकाया पैसे के भुगतान के लिए दबाव डाल रहा था।

    राहुल का पिता डब्ल्यू कुजूर पहले कमल भूषण के साथ ही काम किया करता था। लेकिन जब राहुल ने कमल भूषण की बेटी के साथ शादी कर लिया तब से दोनों परिवार एक दूसरे के दुश्मन बन गए। इसी दुश्मनी की वजह से कमल भूषण की भी हत्या की गई थी. राहुल कुजूर का दावा था कि उसके पिता के करोड़ों रुपए कमल भूषण के बेटे पवन के पास है। राहुल यह चाहता था कि संजय सिंह उसके बकाया पैसे को दिलवा दे। इस बाबत कई बार राहुल के द्वारा जेल से ही संजय सिंह को धमकी भी दिलवाई गयी थी। जब राहुल को पैसे नहीं मिले तब उसने संजय सिंह की हत्या सिर्फ इसलिए करवा दी ताकि कमल भूषण के परिवार में दहशत फैले और उसके पैसे उसे मिल जाए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.