Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»DUMKA NEWS: कलयुगी बेटे ने सब्बल से किया मां का कत्ल, ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
    झारखण्ड

    DUMKA NEWS: कलयुगी बेटे ने सब्बल से किया मां का कत्ल, ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

    AdminBy AdminJuly 7, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दुमका: झारखण्ड की उपराजधानी दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां की सब्बल(नुकीला लोहे का रॉड) घोंप कर हत्या कर दी है. आरोपी पुत्र को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. मृतका की पहचान रूकिया बीबी के रूप में की गई है. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर छानबीन में जुट गई है. हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.ग्रामीणों ने हत्यारे को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी 24 वर्षीय मानुर अंसारी को पकड़ कर रस्सी से बांध दिया. इसके बाद मामले की सूचना शिकारीपाड़ा पुलिस को दी गई जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. साथ ही मौके से मानुर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया.

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका रूकिया बीबी के पति की मौत एक वर्ष पूर्व हो गई है, उनके चार पुत्र हैं. आरोपी मानुर अंसारी समेत तीन बेटे उससे अलग रहते हैं. जबकि बुजुर्ग महिला अपने छोटे पुत्र के साथ रहती थी. घटना के वक्त छोटा पुत्र बाहर गया था. इसी दौरान मानूर घर में घुस आया और अपनी मां की सब्बल से प्रहार कर हत्या कर दी. मामले में पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. पुलिस यह बात जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर रूकिया बीबी की हत्या क्यों की गई है. पुलिस मामले में परिवार वालों से गहन पूछताछ कर रही है. साथ ही ग्रामीणों से भी जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है. वहीं घटना के बाद गांव में हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

    ये भी पढ़े

    Sahibganj News: पति ने पढ़ा लिखा कर बनाया ANM, दूसरे के साथ हुई फरार

     

    CRIME NEWS DUMKA NEWS JHARKHAND NEWS jharkhand news updates koylanchal samvad MURDER ranchi news live ranchi news updates SAMVAD SON MOTHER
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.