Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»RANCHI FAMILY SUICIDE CASE: सात साल बाद ‘सुकांतो सरकार’ की बहू कोलकाता से गिरफ्तार, एक ही परिवार के 6 लोगों ने की थी सुसाइड
    झारखण्ड

    RANCHI FAMILY SUICIDE CASE: सात साल बाद ‘सुकांतो सरकार’ की बहू कोलकाता से गिरफ्तार, एक ही परिवार के 6 लोगों ने की थी सुसाइड

    AdminBy AdminJune 22, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    मधुमिता सरकार
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांचीः रांची में डॉ. सुकांतो सरकार और उनके घर के पांच सदस्यों की वर्ष 2016 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में घर की बहू मधुमिता सरकार को रांची पुलिस ने सात साल बाद गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस की जांच में मधुमिता सरकार को ही घर के छह सदस्यों के सामूहिक आत्महत्या की वजह माना गया है। आरोप सिद्ध होने के बाद मधुमिता सरकार को रांची पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है।

    क्या है मामला:

    कोकर चौक से कांटा टोली जाने के रास्ते में रिवर्सा अपार्टमेंट है। इस अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1002 में आर्मी से रिटायर डॉक्टर सुकांत सरकार का परिवार रहता था। इस परिवार में सात लोग थे। 9 अक्टूबर 2016 को इस परिवार के लोगों ने आत्महत्या कर ली। इस फ्लैट में डॉ सुकांत सरकार, उनकी पत्नी अंजली सरकार, बेटे सुमित सरकार, सुमित की बेटी समिता सरकार, पार्थिव सरकार की पत्नी मौमिता सरकार और मौमिता की बेटी समिता सरकार की मौत हुई थी। डॉ सुकांत को छोड़ अन्य के शव एक ही कमरे से बरामद किया गया था। डॉ सुकांत सरकार घायल अवस्था मे कमरे में पाए गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

    छानबीन में ये बात सामने आई कि सेना के रिटायर डॉक्टर सुकांत सरकार ने ही परिवार के पांच सदस्यों को इंजेक्शन देकर मार डाला था। बाद में खुद भी आत्महत्या कर लिया था।पुलिस को फ्लाइट के जांच के दौरान कई पुर्जे भी मिले थे। जिनमें सभी छह की मौत की वजह बहू मधुमिता सरकार को बताया गया था। मधुमिता सरकार ने अपने ही पति, सास-ससुर सहित परिवार के दूसरे सदस्यों पर कई मामले दर्ज करवा रखे थे। जिनमें दहेज और प्रताड़ना प्रमुख थे। पूरा परिवार मधुमिता की ओर से दर्ज करवाए गए मामलों से बेहद परेशान था।

    सामूहिक आत्महत्या कांड की जांच पिछले 7 सालों से जारी थी। इस दौरान मधुमिता सरकार के खिलाफ कई अहम सबूत और दस्तावेज पुलिस को हाथ लगे। जिसके बाद यह साबित हो गया कि परिवार के मौत के पीछे बहू मधुमिता सरकार का ही हाथ था। मामले में बहु मधुमिता सरकार को रांची पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। आज उन्हें ट्रांजिट रिमांड में रांची लाया जा रहा है।

    jharkhand news updates MADHUMITA SARKAR RANCHI MAS SUICIDE RANCHI NEWS ranchi news updates SUICIDE NEWS SUKANTO SARKAR
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या

    October 24, 2026

    झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन

    October 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    • CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस
    • झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.