Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम

    April 30, 2026

    कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना

    April 30, 2026

    रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»चलती ट्रेन से नीचे गिरने से दो की मौत, नीचे गिरे सामान को उठाने के क्रम में हुआ हादसा
    झारखण्ड

    चलती ट्रेन से नीचे गिरने से दो की मौत, नीचे गिरे सामान को उठाने के क्रम में हुआ हादसा

    AdminBy AdminJune 1, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोडरमा: कोडरमा स्टेशन पर गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। चतरा की रहने वाली महिला ममता देवी को बचाने के क्रम में कोडरमा के हीरोडीह का रहने वाला दिनेश भी चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और इलाज के क्रम में उसकी भी मौत हो गई। दरअसल दोनों धनबाद गया इंटरसिटी एक्सप्रेस पर सवार थे। जैसे ही ट्रेन कोडरमा स्टेशन से खुली, महिला का कुछ सामान नीचे गिर गया, जिसे वह चलती ट्रेन से ही उठाने का प्रयास करने लगी  और ट्रेन से नीचे गिर गई।

    उस महिला को बचाने के क्रम में दिनेश भी नीचे गिर गया। चतरा की रहने वाली महिला ममता देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि घायल अवस्था में हीरोडीह के रहने वाले दिनेश कुमार को रेल पुलिस की मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दिनेश की मुंबई रेलवे में नौकरी लगी थी और वह अपने सर्टिफिकेट को सर्टिफाई कराने के लिए गया स्थित मगध यूनिवर्सिटी जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। दिनेश के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं, जबकि मृतक महिला ममता देवी के परिजनों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। रेलवे पुलिस की ओर से चतरा पुलिस को इस संदर्भ में सूचना दी गई है और महिला के पास से मिले आधार कार्ड को चतरा पुलिस के पास भेजा गया है। घटना के बाद मृतक दिनेश के परिजन आहत हैं।

    aaj ka jharkhand news aaj tak news bihar jharkhand news bihar jharkhand news live BIHAR NEWS CRIME NEWS dhanbadn news gumla news hindi news hindi news live JAMSEDHPUR NEWS JHARKHAND Jharkhand -Bihar News jharkhand aaj ka news jharkhand breaking news NEWS POLICE UTTAR PRADESH
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना

    April 30, 2026

    Jharkhand Accident: गिरिडीह में भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 2 लोगों की मौत, 5 घायल

    April 30, 2026

    बोकारो में बड़ा घोटाला: 10 करोड़ की अवैध निकासी, ASI अशोक भंडारी गिरफ्तार

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    • Jharkhand Accident: गिरिडीह में भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • बोकारो में बड़ा घोटाला: 10 करोड़ की अवैध निकासी, ASI अशोक भंडारी गिरफ्तार
    • Koylanchal Samvad e-paper | 30th April | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.