Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»पटना में पत्रकार ने गर्लफ्रेंड के कहने पर खुद को मारी गोली
    बिहार

    पटना में पत्रकार ने गर्लफ्रेंड के कहने पर खुद को मारी गोली

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 29, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पटना के खगौल में एक अखबार के लिए दैनिक संवाददाता के रूप में समाचार संकलन करने वाले पत्रकार विशाल कुमार ने प्रेम प्रसंग में अपनी कथित गर्लफ्रेंड वंदना सिंह के कहने पर कनपटी में पिस्टल से खुद को गोली मार ली. यह वारदात खगौल के गाड़ी खाना स्थित पत्रकार विशाल सिंह के अपने घर में हुई है. गोली की आवाज सुनते ही परिवार वालों में अफरा-तफरी मच गई.

    घायल अवस्था में पत्रकार को इलाज के लिए दानापुर के हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने आईजीआईएमएस रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई. आनन-फानन में पटना खगौल दानापुर मनेर फुलवारी के दर्जनों की संख्या में पत्रकार अस्पताल पहुंचे. वही खगोल व दानापुर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

    बताया जाता है कि खगौल का पत्रकार विशाल कुमार का वंदना सिंह से साथ अफेयर चल रहा था. पत्रकार के घर वाले और दोस्त भी बराबर उसे इस रिश्ते से अलग हटने को कह रहे थे लेकिन वह अपनी गर्लफ्रैंड के चंगुल से खुद को आजाद नहीं कर सका और एक दिन ऐसा भी आया कि जब उसे उसकी गर्लफ्रेंड ने कहा कि वह अपने घर पर अपनी मां के साथ मौजूद है और उसमें दम है तो अपने सुसाइड की खबर टीवी पर अभी दिखाएं. इतना सुनने के बाद आवेश में आकर पत्रकार ने अपने पास रहे एक पिस्टल से कनपटी में सटाकर गोली मार ली. गोली ने उसके दिमाग को चीरते हुए कई महत्वपूर्ण हिस्सों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.

    बुरी तरह जख्मी पत्रकार विशाल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है इस मामले में उसके परिवार वाले और कोई भी इलाके के पत्रकार कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि अभी उसकी जान बचाने का प्रयास किया जा रहा है.

    पत्रकारिता जगत के लोगों का कहना है कि प्रेम प्रसंग के मामलों से आवेश में आकर एक पत्रकार को ऐसी घटना से परहेज करना चाहिए. वही कुछ पत्रकारों का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड है. जिसे लेकर उसके परिवार वाले पत्रकार विशाल पर कई तरह का अनर्गल आरोप लगा रहे थे और उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे थे जिसके चलते ही उसने खुद को गोली से उड़ा लिया.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: परिजनों से मिले SP, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

    June 25, 2026

    रौशन आनंद कोचिंग विवाद मामला: अभिषेक और गौरव को मिली जमानत, खान सर की अग्रिम जमानत पर 27 जून को होगी सुनवाई

    June 25, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन, जगदीशपुर डीएसपी हटाए गए, पंकज मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

    June 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन
    • बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन
    • रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
    • रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक
    • झारखंड की छात्राओं को बड़ा तोहफा! नवंबर से मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, खुलेंगे 100 नए उत्कृष्ट स्कूल
    • रांची में मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, शुक्रवार-शनिवार इन रास्तों पर नहीं चलेगी गाड़ियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.