Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026

    मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग

    May 2, 2026

    रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»मेला देख लौट रही नाबालिग से 4 दरिंदों ने किया दुष्कर्म, आरोपियों को POCSO एक्ट लगाकर भेज गया जेल
    Breaking News

    मेला देख लौट रही नाबालिग से 4 दरिंदों ने किया दुष्कर्म, आरोपियों को POCSO एक्ट लगाकर भेज गया जेल

    AdminBy AdminSeptember 2, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    खलारी: खलारी थाना क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ सामूहिक दुषकर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया। घटना गुरुवार देर शाम साढ़े सात बजे का बताया जाता है। घटना के बाद परिजन व आसपास के ग्रामीण शुक्रवार की देर रात थाना पहुँच कर हंगामा किया। जानकरी के अनुसार नाबालिग लड़की केडी नेहरू स्टेडियम से श्रवणी मेला देखकर अपने घर वापस लौट रही थी। इस दौरान चार दरिंदों ने नाबालिग को रास्ते से चाकू के बल पर उठा लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। वही घटना के संबंध में नाबालिग के परिवार वालों ने बताया कि गुरूवार शाम परिवार व बस्ती के अन्य लोगों के साथ केडी में चल रहे मेला देखकर घर लौट रही थी। भीड़ में परिवार की महिलाएं आगे चल रही थी।

    पीड़िता के साथ एक नाबालिग लड़का था। इसी दौरान कुछ लड़कों ने दोनो नाबालिगों को चाकू सटा दिया और लड़की को उठाकर अंधेरा में ले गए। नाबालिग लड़का डर गया था। जिसके बाद वो वहा से किसी तरह भाग कर कुछ समय बाद बस्ती पहुंचा और सारी घटना पीड़िता के परिजनों को बताया। इसके बाद परिवार और बस्ती के लोग बच्ची को ढूंढने लगे। रात ग्यारह बजे बच्ची नग्न अवस्था में मिली। घर वाले उसे घर लेकर आए फिर खलारी थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस रात से ही आरोपियों को पकड़ने में जुट गई। वहीं बस्ती के कुछ लड़के शुक्रवार शाम को उसी रास्ते में निगरानी करने लग गए। इस दौरान आरोपी युवक फिर से दूसरी लड़की को उठाने की ताक में वहां आ गए। बस्ती के लड़कों ने दौड़ाकर एक आरोपी को पकड़ लिया। इतने में पुलिस भी वहां पहुंच गई। पकड़े गए आरोपी ने अन्य साथियों का नाम बता दिया। उसके बाद से खलारी पुलिस धरपकड़ जारी रहा। जिसमे तीन आरोपियों को पकड़ कर हिरासत में लिया गया। जबकि चौथा आरोपी फरार बताया जाता है।

    इस संबंध में खलारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फरीद आलम ने बताया कि नाबालिक युवती के फर्दबयान पर खलारी थाना में काण्ड संख्या 56/2023 के तहत सभी आरोपियों पर धारा 394/376 डीए आईपीसी तथा 6 पोक्सो एक्ट लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है। उन्होने बताया कि नामजद चार आरोपियों में से तीन आरोपी मैक्लुस्कीगंज का है, जिसमे पकड़े गए गए तीन आरोपी में मौसम अंसारी (लपरा), सेल्टन मेंडिस (लपरा) तथा निकेश कुमार गुप्ता (महावीरनगर) का है, जिसे जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार आरोपी मैक्लुस्कीगंज लपरा निवासी अनुप कुजूर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

    जल्द ही वो भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। उन्होने बताया कि पीडित नाबालिक को शुक्रवार की रात मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026

    मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग

    May 2, 2026

    रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने

    May 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर
    • मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग
    • रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    • Koylanchal Samvad e-paper | 1st May | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 1st May | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.