Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»मोदी कैबिनेट का फैसला- पीएम पोषण योजना को मंजूरी, रेलवे के इन दो प्रोजेक्ट को भी मिली हरी झंडी
    राष्ट्रीय

    मोदी कैबिनेट का फैसला- पीएम पोषण योजना को मंजूरी, रेलवे के इन दो प्रोजेक्ट को भी मिली हरी झंडी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने रेलवे के दो प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि रतलाम रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मंज़ूरी दी गई है. ये 133 किलोमीटर लंबा रूट है. उन्होंने कहा कि नीमच और रतलाम लाइन अभी भी सिंगल लाइन है. इसकी डबलिंग की मंजूरी दे दी गयी है. चित्तौड़ और उसके आसपास के लोगों को फायदा होगा. वहीं, गुजरात में राजकोट और कालानास की 111 किमी की लाइन को भी डबलिंग की मंजूरी दी गयी है. तीन सालों में काम पूरा होगा.

    पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना को मंज़ूरी

    इसके साथ ही पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना को मंज़ूरी दी गई है. इसके तहत सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले लोगों को दोपहर का खाना दिया जाएगा. इसमें एक लाख करोड़ से ज़्यादा का ख़र्च होगा. मोदी सरकार ने फैसला किया है कि मिड डे मील योजना का विस्तार होगा. ये योजना अब पहली क्लास की बजाए नर्सरी से ही शुरू होगी. इसका नया नाम पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना होगा. पोषण पर ज़्यादा ज़ोर होगा. नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए नई योजना होगी.

    कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी कि 21 सितम्बर तक (1 अप्रैल से) 185 बिलियन डॉलर का निर्यात हो चुका है, जो एक रिकॉर्ड है. इसके साथ ही उन्होंने कहा, “ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि चीन से सेब के आयात पर शुल्क कम कर दिया गया है. ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है. यह पूरी तरह से निराधार है. ऐसा लगता है कि कुछ लोगों के पास केवल अफवाह फैलाने का धंधा है.”

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    चीनी महंगी हुई तो सरकार ने कसा शिकंजा, जमाखोरी पर नई पाबंदी लागू

    August 21, 2026

    बिहार समेत कई राज्यों को मोदी कैबिनेट का तोहफा, 5 बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर लगी मुहर

    August 19, 2026

    भिंड-ग्वालियर हाईवे पर मौत का तांडव! पिकअप और डंपर भिड़े, 8 की मौत

    August 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    • हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.