Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    June 27, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»National»बादल फटने से भारी तबाही, दर्जनों घर बर्बाद, भूस्खलन में 3 बच्चों की मौत
    National

    बादल फटने से भारी तबाही, दर्जनों घर बर्बाद, भूस्खलन में 3 बच्चों की मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 30, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बादल फटने से भारी तबाही मची है. धारचूला में दो गांव में सात मकान गिर गये हैं. मलबे में दबकर 3 बच्चों की मौत हो गयी है. चार लोग अब भी लापता हैं. गांवों में राहत एवं बचाव के लिए दल भेजे गये हैं. बताया गया है कि जिले की सीमा से लगे नेपाल के इलाके में बादल फटने से यह आपदा आयी है. एएनआई के मुताबिक भारी बारिश के बाद लापता हुए 7 लोगों में से पिथौरागढ़ जिले के जुम्मा गांव के पास से तीन बच्चों के शव बरामद किये गये हैं.

    पिथौरागढ़ में रविवार देर रात भारी बारिश से जुम्मा गांव में जामुनी तोक में लगभग पांच और सिरौउड़यार तोक में दो आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गये. इसके अलावे भी कई कमानों की क्षति पहुंची है. जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बताया कि देर रात जुम्मा गांव में अतिवृष्टि के कारण सात लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिली थी.

    सूचना मिलने के बाद घटना क्षेत्र में राजस्व, एसएसबी, पुलिस, एसडीआरएफ और रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गयी थी. वहीं, एनडीआरएफ भी क्षेत्र में भेजी गयी है. इस दौरान टीम ने गांव से दो शव बरामद किये हैं. डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कराने के साथ ही क्षेत्र में राहत सामग्री भेजने के निर्देश भी दिये हैं.

    धामी ने डीएम से कहा- प्रभावितों की पूरी मदद हो

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ डॉ आशीष चौहान से फोन पर बात कर जुम्मा गांव में भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली. सीएम ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि प्रभावितों को तत्काल हर संभव सहायता उपलब्ध करायी जाए. राहव व बचाव कार्य पूरी क्षमता के साथ चलाए जाएं. घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए.

    हेलीकॉप्टर से पहुंचायेंगे मदद

    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक घटना स्थल के लिए रवाना हो गये हैं. जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण रेस्क्यू कार्य हेलीकॉप्टर से कराए जाने के लिए क्षेत्र में हेलीपैड तैयार किया जा रहा है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन: PM मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, आज होगी भारत-रूस सालाना समिट

    December 4, 2025

    रेलवे ने किए 3 बड़े ऐलान, अब 4 की बजाय 8 घंटे पहले जारी होगा रिजर्वेशन चार्ट, 1 जुलाई 2025 से नया नियम लागू

    June 30, 2025

    दिल्ली हाई कोर्ट के जज के घर में लगी आग, मिला ‘खजाना’, भेजे गए इलाहाबाद HC

    March 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    • JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन
    • बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन
    • रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.