Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड के लोहरदगा में IED ब्लास्ट, CRPF 2 जवान घायल, रांची में चल रहा इलाज,सर्च अभियान के दौरान विस्फोट
    Breaking News

    झारखंड के लोहरदगा में IED ब्लास्ट, CRPF 2 जवान घायल, रांची में चल रहा इलाज,सर्च अभियान के दौरान विस्फोट

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 11, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    घायल जवान को लाया गया रांची।
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    लोहरदगा में सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शुक्रवार की सुबह IED ब्लास्ट हो गया। इसमें CRPF के कोबरा बटालियन के 2 जवान घायल हो गए। जवानों को इलाज के लिए हेलीकाप्टर से रांची लाया गया। खेलगांव में जवानों को उतार कर प्राथमिक इलाज के लिए मेडिका अस्पताल भेज दिया गया। घायल जवानों की पहचान दिलीप कुमार और नारायण दास के रूप में हुई है। जवानों को यथाशीघ्र अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस की ओर से ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। एंबुलेंस घायल जवानों को लेकर बिना किसी व्यवधान के अस्पताल पहुंची। जवानों को देखने के लिए झारखंड के DGP नीरज सिन्हा, ADG संजय आनंद लाटकर सहित कई अधिकारी अस्पताल गए थे।

    बताया जाता है कि भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर और 15 लाख के ईनामी रविंद्र गंझू के दस्ते के पेशरार थाना क्षेत्र के जंगलों में होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारियों और CRPF के कोबरा बटालियन की टीम छापेमारी अभियान में निकली। गुरुवार को अभियान की शुरुआत की गई। किसी भी परिस्थिति से निपटने को लेकर BS कॉलेज में हेलीपैड का निर्माण किया गया था। दावा किया जा रहा है कि अभियान की शुरुआत के कुछ देर बात ही पेशरार में सुरक्षा बलों और भाकपा माओवादी संगठन के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक विस्फोट भी हुआ। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देखकर नक्सली घने जंगल में भाग गए। शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने फरार नक्सलियों की तलाश में जंगल में फिर सर्च अभियान शुरू किया। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

    पुलिस ने की घटना की पुष्टि
    पेशरर थाना प्रभारी ऋषि कांत शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा बलों की ओर से आज नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा था। नक्सलियों के द्वारा जंगल में बम लगाया गया था। इस पर गलती से एक जवान का पैर पड़ गया। विस्फोट में जवान घायल हो गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    • हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी
    • नेपाल में जलप्रलय से तबाही, 8 की मौत; 105 भारतीय पर्यटकों समेत 300 से ज्यादा लापता
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.