Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत

    April 27, 2026

    झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला

    April 27, 2026

    राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»अपराधियों ने रिटायर्ड रेंजर के परिवार को बंधक बनाकर 40 लाख की डकैती
    झारखण्ड

    अपराधियों ने रिटायर्ड रेंजर के परिवार को बंधक बनाकर 40 लाख की डकैती

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 6, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर में अपराधियों ने सेवानिवृत्त रेंजर रुद्र नारायण प्रसाद सहित परिवार के अन्य सदस्यों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है. डकैतों ने 15 लाख नकद एवं जेवरात मिलाकर कुल 40 लाख की डकैती की एवं आसानी से फरार हो गए. घटना बुधवार की रात 7:30 की बतायी जा रही है. सूचना मिलने पर पहुंची टाटीसिलवे पुलिस एवं फोरेंसिक जांच टीम ने घटनास्थल की आवश्यक छानबीन की है. साथ ही मामले में रेंजर ने अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है.

    रेंजर की बहु नीता ने बताया कि बुधवार की शाम 7:30 बजे किचन में वह खाना बना रही थी. घर में उनकी सास सावित्री देवी एवं दो साल का बेटा था. अचानक तीन युवक किचन जबकि चार अन्य युवक सीढ़ी से नीचे उतरे. सभी के हाथ में पिस्तौल एवं चाकू था. पिस्तौल दिखाकर तीनों के हाथ पैर बांधकर बंधक बना लिया. युवकों ने नीता से कहा हल्ला करोगी तो गोली मार देंगे. फिर अपराधियों ने कहा कि रेंजर का कमरा कहां है, उसकी चाबी दो हम सिर्फ पैसा लेंगे तुम लोगों को कुछ नहीं करेंगे. चाबी नहीं होने की बात कही तो उनलोगों ने सावित्री देवी से चाबी मांगते हुए कहा कि नहीं दोगी तो पोता को मार देंगे एवं बहु का इज्जत लूट लेंगे. उन्होंने महिलाओं से छेड़खानी भी की. इसके बाद युवकों ने तीनों के मुंह पर प्लास्टिक टेप लगा कमरे में बंद कर दिया. थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली ने कहा कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही केस का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत

    April 27, 2026

    झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला

    April 27, 2026

    झारखंड में मौसम का कहर: रांची समेत कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट

    April 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत
    • झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला
    • राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण
    • बिहार के सारण सड़क हादसा: टेंपो-स्कार्पियो टक्कर में महिला समेत 3 की मौत
    • झारखंड में मौसम का कहर: रांची समेत कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट
    • चुनाव ड्यूटी के दौरान झारखंड पुलिस जवान की मौत, परिजनों ने लापरवाही पर उठाए गंभीर सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.