Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रेलवे ने रद की छत्तीसगढ़ जाने वाली कई ट्रेनें
    झारखण्ड

    रेलवे ने रद की छत्तीसगढ़ जाने वाली कई ट्रेनें

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 18, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: 18 फरवरी से झारखंड, बिहार और बंगाल से छत्तीसगढ़ जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने अगले कई दिनों तक छत्तीसगढ़ जानेवाली कई ट्रेनों को रद करने का एलान कर दिया है। इनमें पटना से झाझा, जसीडीह, आसनसोल होकर चलने वाली पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस भी शामिल है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से झारखंड, बहार और बंगाल को जोड़ने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस भी अगले कई दिनों तक प्रभावित रहेगी। रात में राजेंद्र नगर से रवाना होनेवाली ट्रेन 18 फरवरी से अगले कई दिनों तक देर रात को चलेगी। लेट खुलने की वजह से अपने गंतव्य तक देर से पहुंचाएगी।

    इसी तरह दक्षिण भारत से छत्तीसगढ़ होकरउत्तर बिहार जानेवाली सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस भी अगले कई दिनों तक अपने निर्धारित समय के बदले देर रात सिकंदराबद से चलेगी। लेट खुलने से रांची, बोकारो, धनबाद और जसीडीह होकर दरभंगा जानेवाली ट्रेन लेट से आएगी और देर से गंतव्य तक पहुंचेगी। इन ट्रेनों के साथ ही छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली कई दूसरी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी प्रभावित होंगी।

    रेलवे की ओर से बताया गा है कि दक्षिण पूर्व रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के झाराडीह, खरसिया और रॉबर्टसन के बीच तीसरी रेल लाइन के विद्युतीकृत रेलखंड पर खरसिया स्टेशन पर चौथी लाइन की कनेक्टिविटी की कमिशनिंग होगी। इसके मद्देनजर प्री-नन इंटरलाकिंग और नन इंटरलाकिंग होगा।

    कब-कब रद होगी ट्रेनें

    •  22843 बिलासपुर-पटना साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 फरवरी को रद
    • 22844 पटना-बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 फरवरी को रद लेट से चलने वाली ट्रेनें
    • 13288 राजेंद्र नगर -दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 18 से 26 फरवरी तक राजेंद्र नगर से रात 8:25 के बदले देर रात 1:30 पर खुलेगी।
    • 17007 सकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 19, 22 और 26 फरवरी को सिकंदराबाद से रात 10:40 के बजाय देर रात 1:30 पर रवाना होगी।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
    • शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा
    • सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव
    • हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
    • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.