Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»राष्ट्रीय निशानेबाज धनबाद की कोनिका लायक की कोलकाता में रहस्यमय माैत
    Breaking News

    राष्ट्रीय निशानेबाज धनबाद की कोनिका लायक की कोलकाता में रहस्यमय माैत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 16, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद की शूटिंग चैम्पियन कोनिका लायक की कोलकाता में रहस्यमय हालत में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला खिलाड़ी ने अपने होस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वह वर्तमान में कोलकाता के बाली में रहकर जयदीप कर्मकार शूटिंग एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण ले रही थी।

    वह अक्टूबर 2021 में गुजरात में एक प्रतियोगिता में भाग लेने गई थी। इसके बाद वह फिर कोलकाता में ट्रेनिंग के लिए चली गई। वह झारखंड की स्टेट लेवल राइफल शूटिंग चैम्पियन रही थी। कोनिका का शव पोस्टमॉर्टम के बाद गुरुवार को धनसार लाया जाएगा। कोनिका की प्रतिभा से प्रभावित होकर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने उन्हें राइफल गिफ्ट की थी। इसके बिना वह ईस्ट जोन शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए प्रैक्टिस नहीं कर पा रही थीं।

    परिजनों को बताई गई थी बीमारी की बात, कोलकाता जाने पर मिली माैत की जानकारी

    कोनिका के पिता पार्थो लायक और माता वीणा लायक को सूचना मिली थी कि बेटी बीमार है। वे लोग कोलकाता गए तो जानकारी मिली कि वह जीवित नहीं रहीं। पार्थो ने दूरभाष पर कहा कि सब कुछ खत्म हो गया। क्या और कैसे हुआ, अभी कह नहीं सकते। इधर कोनिका की मौत की सूचना के बाद उनके धनसार आवास पर लोगों का तांता लगा रहा। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद अनुग्रह नगर के आवास पर शव को लाया जाएगा। कोनिका कोलकाता के बाली में रहकर जयदीप कर्मकार शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रही थीं। अक्टूबर में गुजरात में एक प्रतियोगिता में भाग लेने गई थीं। अगस्त 2020 में उनको कोरोना का संक्रमण हो गया था।

    फरवरी में होना था विवाह

    कोनिका की शादी तय हो गई थी। फरवरी में विवाह होना था। शादी की तैयारी शुरू हो गई थी। कोनिका की बहनें अनुश्री, तनुश्री एवं मोनिका विवाह को लेकर उत्साहित थीं। कोनिका के लिए लहंगा-चुनरी खरीद ली गई थी। तीन दिन पहले मां कोलकाता में कोनिका से मिल कर आई थीं। वह बेहद खुश थीं। कोलकाता से आने के बाद उन्होंने शादी के लिए खरीदारी की। स्वजन भौंचक है कि दो दिन में ऐसा क्या हुआ जो कोनिका की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। इस मामले की कोलकाता पुलिस जांच कर रही है।

    सोनू सूद ने ट्वीट कर जताया दुख

    कोनिका की मौत पर अभिनेता सोनू सूद ने दुख जताते हुए लिखा है कि इस दुखद ख़बर से दिल पूरी तरह टूट गया, मुझे याद है जब कोनिका को राइफल भेंट की थी तो उसने मुझे ओलिंपिक्स का मेडल लाने का वादा किया था। आज वो सब खत्म हो गया। ईश्वर उसके परिवार को शक्ति दे।

     

     

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.