Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»रांची के मोरहाबादी में दिनदहाड़े गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल
    Breaking News

    रांची के मोरहाबादी में दिनदहाड़े गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 27, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: झारखंड की राजधानी रांची के हाई सिक्यूरिटी जोन मोरहाबादी मैदान के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की. इस गोलबारी में तीन लोगों को गोली लगी. जिसमें कालू लामा नामक एक अपराधी की मौत हो गयी, जबकि भाई राजू लामा और एक अन्य सहयोगी शुभम विश्वकर्मा को गोली लगी है. दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया. गोलीबारी की घटना गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है.।

    जानकारी के अनुसार, लालपुर थाना अंतर्गत मोरहाबादी मैदान के पास स्कूटी सवार चार अपराधियों ने कालू लामा को निशाना बनाकर गोलीबारी की. कार से जा रहे कालू लामा और उसके सहयोगियों को अपराधियों ने गोली मारी. जिसमें कालू लामा की मौत हो गयी, जबकि उसका भाई राजू लामा और एक अन्य सहयोगी शुभम विश्वकर्मा घायल हो गया. घायलों में राजू लामा की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है, जबकि शुभम विश्वकर्मा की स्थिति खतरे में बतायी जा रही है. बताया गया कि अपराधियों ने 6 राउंड गोली चलायी.

    घटना के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने घायल युवकों को रिम्स भिजवाया. इस दौरान कालू लामा ने दम तोड़ दिया. कालू लामा रंगदारी और लूटपाट समेत कई मामलों का आरोपी है और एक माह पहले ही जेल से बाहर निकला है. घटना डीसी आवास से करीब 50 मीटर की दूरी पर हुई. जहां कार से आ रहे कालू लामा को बाइक सवार 4 अपराधियों ने सामने से गोली मारी.

    गोलीबारी से कार का संतुलन भी बिगड़ गया था. इससे एक स्कूटी को ठोकर मार दी. इस घटना में आईबी राणा और उसकी पत्नी मंजू राणा घायल हो गयी. इधर, गोलीबारी की घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गयी. तत्काल पुलिस को इस घटना की सूचना दी गयी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गयी.

    हाई सिक्योरिटी जोन में चली गोली

    गौरतलब है, कि जिस जगह ये घटना हुई, उससे थोड़ी ही दूरी पर पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन का घर है। जबकि दूसरी और उपायुक्त और एसएसपी सहित कई पुलिस के आलाधिकारियों का आवास है। ऐसे में इतने हाई सिक्योरिटी जोन में गोली चरले की घटना से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
    • शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा
    • सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव
    • हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
    • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.