Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति करें; होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराएं-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Breaking News

    पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति करें; होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराएं-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 17, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मेडिकल किट में सभी आवश्यक दवाइयां, ऑक्सीमीटर एवं मास्क इत्यादि सभी उपयोगी सामान उपलब्ध कराने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पल्स ऑक्सीमीटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए राज्य के वैसे प्रशिक्षित युवक- युवतियों जिन्होंने पैरा मेडिकल कोर्स किया हो उन्हें संविदा के आधार पर नियुक्त करें। उक्त निर्देश मुख्यमंत्री ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में हुई उच्चस्तरीय बैठक में पदाधिकारियों को दीं।

    ऑक्सीजन युक्त बेड बढ़ाने को लेकर कार्य योजना बनाएं
    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जिलों में स्थापित डेडीकेटेड हॉस्पिटल, कोविड केयर सेंटर इत्यादि में मेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने हेतु कार्य योजना बनाकर मानव बल की नियुक्ति करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड बढ़ाने की दिशा में हर संभव प्रयासरत रहें। अस्पतालों में आईसीयू बिस्तर इत्यादि की व्यवस्था दुरुस्त रखें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज हेतु अस्पताल प्रबंधन बेहतर कार्य योजना बनाकर कार्य करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र तथा एयर सिपरेशन यूनिट की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडमेसिविर की उपलब्धता का लगातार प्रयास करते रहें।
    कोविड-19 की रोकथाम के लिए आवश्यक सभी कदम उठाएं
    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। बढ़ते हुए मरीजों पर पूरी नजर रखी जाए और जिन  क्षेत्रों में कोरोना के अधिक मामले आ रहे हैं वहां विशेष सतर्कता बरती जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमित मरीजों को समस्या उत्पन्न न हो इस निमित्त पूरी तैयारी रखें।
    बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने मुख्यमंत्री को राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की अद्यतन स्थिति एवं इलाज की व्यवस्था से संबंधित तैयारियों से अवगत कराया।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.