Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»चेन्नई में 11वीं की छात्रा ने शोषण से तंग आकर की सुसाइड,सुसाइड नोट में लिखा एकमात्र सुरक्षित स्थान मां की कोख और कब्रिस्तान
    राष्ट्रीय

    चेन्नई में 11वीं की छात्रा ने शोषण से तंग आकर की सुसाइड,सुसाइड नोट में लिखा एकमात्र सुरक्षित स्थान मां की कोख और कब्रिस्तान

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चेन्नई: 11वीं की एक छात्रा ने सेक्शुअल हैरेसमेंट और शोषण से तंग आकर सुसाइड कर लिया। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें पूरी आपबीती लिखी है। इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत 21 साल के एक कॉलेज स्टूडेंट को अरेस्ट किया गया है। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि एक लड़की सिर्फ अपनी मां की कोख या फिर कब्र में ही सुरक्षित रहती है।

    सुसाइड नोट में रिश्तेदारों और टीचर्स का जिक्र
    छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि स्कूल सुरक्षित नहीं हैं। टीचर्स पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता। मानसिक रूप से परेशान होने की वजह से मैं न पढ़ पा रही हूं और न ही सो पा रही हूं। हर मां-बाप को अपने बच्चों और लड़कों को सिखाना चाहिए कि लड़कियों का सम्मान करें। सुसाइड नोट के आखिर में छात्रा ने अपने रिश्तेदारों और टीचर का जिक्र करते हुए लिखा- और यौन उत्पीड़न बंद करो। जस्टिस फॉर मी।

    आरोपी स्टूडेंट ने गुनाह कबूला
    इस मामले में अरेस्ट कॉलेज स्टूडेंट ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने बताया कि उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। वह पिछले दो हफ्ते से उसे परेशान कर रहा था। लगातार अश्लील और गंदे मैसेज भेजता था। आरोपी ने यह भी बताया कि 8 महीने पहले तक उन दोनों की बीच बहुत अच्छी दोस्ती थी।

    तीन साल पहले हुई थी पहचान
    पुलिस की जांच में पता चला है कि छात्रा और आरोपी लड़का दोनों एक ही स्कूल में थे। यहीं तीन साल पहले उनकी दोस्ती हुई थी। बाद में छात्रा गर्ल्स स्कूल चली गई, लेकिन इसके बाद दोनों इंस्टाग्राम पर दोस्त बन गए थे। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं और लोगों ने भी तो छात्रा को प्रताड़ित नहीं किया था।

    स्टालिन ने की थी शिकायत करने की अपील
    तमिलनाडु में बीते कुछ हफ्तों में सेक्शुअल हैरेसमेंट की वजह से चार लड़कियां सुसाइड कर चुकी हैं। इनमें दो मामलों में टीचर ही आरोपी थे। इस तरह की घटनाएं लगातार होने पर राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा था कि जब भी किसी की जान जाती है तो मुझे बहुत तकलीफ होती है। इस तरह के कदम उठाने की जगह पीड़ितों को आरोपियों की शिकायत दर्ज कर उन्हें सजा दिलानी चाहिए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.