Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026

    बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 5 बजे खुले, केवल तीर्थ पुरोहित हुए पूजा में शामिल
    राष्ट्रीय

    केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 5 बजे खुले, केवल तीर्थ पुरोहित हुए पूजा में शामिल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 17, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    उत्तराखंड: भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 5 बजे खुल गए. कोरोना वायरस के कारण इस मौके भक्तों की कमी देखने को मिली. पिछले साल भी कोरोना वायरस के चलते भक्तों की कमी थी. बता दें कि  19 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद किए गए थे.

    केदारनाथ धाम के पट खुलने से पहले पूरे मंदिर को 11 कुंतल फूलों से सजाया गया. इस दौरान पूरे केदारनाथ धाम का वातावरण भक्तिमय रहा. मंदिर के कपाट खुलने के दौरान केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग और मंदिर के मुख्य पुजारी बागेश लिंग, प्रशासन के लोग और स्थानीय लोग मौजूद रहे.सरकार और देवस्थानमं बोर्ड ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए सोमवार को केदारनाथ के कपाट खोले. हालांकि अभी किसी को भी मंदिर के गर्भगृह में जाने की इजाजत नहीं है.

    मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा कि विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आज सोमवार को प्रातः 5 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अनुष्ठान के बाद खोल दिए गए। मेष लग्न के शुभ संयोग पर मंदिर का कपाटोद्घाटन किया गया। मैं बाबा केदारनाथ से सभी को निरोगी रखने की प्रार्थना करता हूं.

    केदारनाथ धाम की पौराणिक कथा

    मान्यता के अनुसार केदारनाथ धाम को भगवान शिव का आवास बताया गया है. केदारनाथ धाम का जिक्र ‘स्कंद पुराण’ में भी आता है. इसमें बताया गया है कि एक बार माता पार्वती ने भगवान शिव से प्रश्न किया. जिसके उत्तर में भोलेनाथ बताया कि यह क्षेत्र उतना ही प्राचीन है, जितना कि मैं हूं. भगवान शिव जी विस्तार से बताते हैं कि इस स्थान पर सृष्टि की रचना के लिए ब्रह्मा के रूप में परब्रह्मत्व को प्राप्त किया था, तभी से यह स्थान उनके लिए आवास के समान है.

    नारायण ऋषि ने की थी कठोर तपस्या

    केदारनाथ की भूमि को स्वर्ग के समान माना गया है. एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार हिमालय के केदार श्रृंग पर भगवान विष्णु के अवतार नर और नारायण ऋषि ने कठोर तपस्या की थी. तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट होकर सदैव के लिए इस स्थान पर निवास करने लगे.

    भगवान शिव जब पांडवों से हो गए थे नाराज

    पौराणिक कथा के अनुसार महाभारत के युद्ध में विजय प्राप्त करने के बाद पांडव इस स्थान पर अपने भाइयों की हत्या के पाप से मुक्ति पाने के लिए आए थे. पांडव भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते थे. लेकिन भगवान शिव पांडवों से नाराज थे. पांडव भगवान शिव से न मिल सके इसलिए शिवजी अंतध्र्यान होकर केदारधाम आ गए. पांडव भी शिवजी के पीछे पीछे चले आए. तब भगवान शिव ने भैंस का रूप ले लिया और वे अन्य पशुओं के झुंड में मिल गए. पांडवों ने तब भी हर नहीं मानी और भीम ने अपना आकार बढ़ाना शुरू कर दिया. भीम ने दो पहाड़ों तक पैर फैला दिए. ऐसा करने के बाद सभी गाय-बैल और भैंसे तो निकल गए, लेकिन भगवान शिव ने पैरों के नीचे से जाने से मना कर दिया. तब भीम ने बैल को पकड़ने की कोशिश की लेकिन भगवान शिव बैल के रूप में भूमि में समा गए. लेकिन इसी बीच भीम ने बैल की त्रिकोणात्मक पीठ का भाग पकड़ लिया. पांडवों के इन प्रयासों से भगवान शिव प्रसन्न हुए और पांडवों के दर्शन दिए. पांडवों ने भगवान शिव से हाथ जोड़कर विनती की. शिवजी ने पांडवों को पाप मुक्त कर दिया. तभी से भगवान शंकर बैल की पीठ की आकृति को केदारनाथ में पूजा जाता है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम

    April 30, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    • Jharkhand Accident: गिरिडीह में भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.