Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026

    31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश

    April 28, 2026

    रांची पाइपलाइन हादसा: चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कांग्रेस का 06 मार्च को विरोध प्रदर्शन‘ , 13 मार्च को ‘चलो राजभवन’’ कार्यक्रम
    झारखण्ड

    कांग्रेस का 06 मार्च को विरोध प्रदर्शन‘ , 13 मार्च को ‘चलो राजभवन’’ कार्यक्रम

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 1, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रॉंची  । अडानी के पक्ष में भाजपा की मोदी सरकार की घोर पूंजीवाद (क्रोनी कैपिटलिज्म) की नीति के खिलाफ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आगामी 06 मार्च 2023 दिन सोमवार को प्रदेश के सभी प्रखंडों में राष्ट्रीयकृत बैंक या एलआईसी के कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है।
    उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि आगामी 13 मार्च 2023 दिन सोमवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा राज्य की राजधानी रांची में ‘‘चलो राजभवन’’ एक विशाल विरोध मार्च कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
    उन्होंने बताया कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति से वाकिफ है। गहरे आर्थिक संकट के समय में भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है और एसबीआई और एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयें की करोड़ो की बचत जोखिम में है।
    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार दिनांक 23.02.2023 को इस मुद्दे को लोगों तक ले जाने के लिए हर जिलें में एक प्रेस कॉफ्रेंस आयोजित किया गया था।
    अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा रायपुर, छत्तीसगढ में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन में दिनांक 26 फरवरी 2023 को इस मुद्दे पर आंदोलन तेज करने का फैसला लिया गया है।
    श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव को जिलाध्यक्ष के समन्वय से जिला के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, प्रदेश एवं जिला के पार्टी पदाधिकारियों, एआईसीसी एवं प्रदेश डेलिगेटों, अग्रणी संगठन, विभाग/प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए सभी प्रखंडों में दिनांक 06 मार्च 2023 के कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया है साथ ही झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित 13 मार्च 2023 को ‘‘ चलो राजभवन’’ -विशाल विरोध मार्च कार्यक्रम में अपने प्रभार के जिला एवं विधानसभा क्षेत्रों से ज्यादा से ज्यादा पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026

    31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश

    April 28, 2026

    रांची पाइपलाइन हादसा: चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    • रांची पाइपलाइन हादसा: चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप
    • रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
    • गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत
    • झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.