Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»ओमिक्रॉन के खतरे के बीच दिल्ली में कोरोना के मामलों में इज़ाफा, करीब 6 महीने बाद आए इतने केस
    राष्ट्रीय

    ओमिक्रॉन के खतरे के बीच दिल्ली में कोरोना के मामलों में इज़ाफा, करीब 6 महीने बाद आए इतने केस

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 19, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 107 नए संक्रमित मिले हैं। यह आंकड़े 28 जून के बाद सबसे ज्यादा है। राज्य में कोरोना से 1 मौत भी दर्ज की गई है। पिछले 10 दिनों में ये पहली मौत है। यहां कोरोना की वजह से दिसंबर में 3, नवंबर में 7, अक्टूबर में 4 और सितंबर में 5 मौतें हुई है।

    राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 540 है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 27 जून को 4 मौतों के साथ 259 कोरोना केस दर्ज किए गए थे। वहीं दिल्ली में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 22 है।

    वही मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 15 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सागर में 35 साल के मरीज की मौत भी दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा 6 पॉजिटिव इंदौर में मिले। भोपाल में 5 नए केस आए है। सागर में 3 और सिवनी में 1 पॉजिटिव मिला है। प्रदेश में 31 दिन में 504 संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा भोपाल में 206 और इंदौर में 187 मरीज मिले हैं।

    भोपाल में अभी 62 एक्टिव केस हैं। 29 होम आइसोलेशन में और 33 अस्पताल में भर्ती हैं। इंदौर में अब तक ब्रिटेन, अमेरिका, UAE और नाइजीरिया से लौटे 6 लोग भी संक्रमित आए हैं। नाइजीरिया से लौटे 8 और 16 साल के भाई-बहन को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। ब्रिटेन-अमेरिका में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में इंदौर कलेक्टर ने इन देशों से लौटे मरीजों को देखते हुए कोविड केयर सेंटर में इंतजाम करने के लिए कहा है।

    प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 482 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 771 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है। शनिवार को 14 मरीज ठीक हुए। करीब 60 हजार सैंपल जांच को लिए गए। रिकवरी रेट 98% से अधिक है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.