Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»इजराइल में धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़ में 40 लोगों की मौत
    Breaking News

    इजराइल में धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़ में 40 लोगों की मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 30, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    यरुशलम: उत्तरी इजराइल में यहूदियों के सबसे बड़े धार्मिक प्रोग्राम के दौरान शुक्रवार की सुबह भगदड़ मच गयी जिसमें कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए. घटना माउंट मेरोन में लाग बाओमर के मुख्य आयोजन के दौरान हुई. इस प्रोग्राम में हजारों लोग शामिल हुए थे. इजराइल में बचाव सेवा के अधिकारी ने वारदात में 40 लोगों के मरने की पुष्टि की है.

    इस प्रोग्राम हजारों लोग खासकर अति रूढ़िवादी यहूदी रब्बी शिमोन बार योचाई के सम्मान में इकट्ठा होते हैं. रब्बी शिमोन बार योचाई दूसरी सदी के संत थे जिन्हें यहीं दफनाया गया था. माउंट मेरोन में आयोजन के दौरान भीड़ पारंपरिक तौर पर अलाव जलाती है. घटना मध्यरात्रि के बाद हुई और भगदड़ की वजह भी स्पष्ट नहीं है.

    धानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे ‘‘बड़ी त्रासदी’’ बताते हुए हर किसी से पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने की अपील की है. घटना मध्यरात्रि के बाद हुई और भगदड़ का कारण भी तत्काल स्पष्ट नहीं है. सोशल मीडिया पर जारी आयोजन के दौरान के वीडियो में यहूदी लोग बड़ी संख्या में एक ही जगह पर जमा दिख रहे हैं.

    द्वीर (24) नामक एक प्रत्यक्षदर्शी ने आर्मी रेडियो स्टेशन को बताया कि ‘‘लोगों की भीड़ एक ही दिशा में आने लगी. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत हुआ जैसे मैं मरने वाला हूं. राहत एवं बचाव सेवा मेगन डेविड एडम ने ट्वीट किया कि वे 103 लोगों का उपचार कर रहे हैं जिनमें 38 की हालत गंभीर है.

    इजराइल की मीडिया ने इससे पहले खबर दी थी कि एक बड़ा स्टैंड ढह गया. हालांकि बचाव सेवा ने कहा कि सभी लोग भगदड़ में घायल हुए हैं. इजराइल की मीडिया ने किसी अज्ञात चिकित्सा अधिकारी के हवाले से बताया कि घटना में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है. हालांकि इजराइल में बचाव सेवा के अधिकारी ने घटना में 40 लोगों के मरने की पुष्टि की है.इजराइल की सेना ने बताया कि उसने इलाके में हुई ‘‘इतनी बड़ी घटना’’ में मदद के लिए हेलीकॉप्टर के साथ दवाइयां और खोज एवं बचाव टीम को भेजा है. हालांकि उसने घटना की प्रकृति को लेकर कोई जानकारी नहीं दी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.